फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang recruits people in forces through fake aadhar card and residence proof held

हुआ खुलासा : फर्जी आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में कराते थे भर्ती

Thu, 04 Apr 2019 12:39 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 04 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
gang recruits people in forces through fake aadhar card and residence proof held
पुलिस ने गिरोह को पकड़ा
लोकवाणी केन्द्र के संचालक से मिलीभगत करके फर्जी आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में भर्ती का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सेना मुख्यालय से आए पत्र पर अभिलेखों के सत्यापन के दौरान इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने लोकवाणी संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि फर्जी अभिलेखों के आधार पर भर्ती हुए दो लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष खरगूपुर संतोष तिवारी ने बताया कि 29 मार्च को उन्हें सेना मुख्यालय लखनऊ से एक पत्र मिला। पत्र में सेना में नौकरी पा चुके अफजाल पुत्र इकबाल व दीपक पुत्र बच्चू सिंह निवासी पिपरा भोदर थाना खरगूपुर के निवास सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई थी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष निवास सत्यापन के लिए उपनिरीक्षक डीपी गौतम को पिपरा भोदर भेजा तो ग्राम प्रधान इंद्रदेव पांडेय ने बताया कि इस नाम का कोई व्यक्ति उनके गांव का निवासी ही नहीं है। संदेह होने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर जाल बिछाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक एक अप्रैल को ग्राम प्रधान के पास दो लोग आये, जिन्होंने अपना नाम रिजवान निवासी ग्राम भदौरा कमालपुर थाना ककौड़ जनपद बुलंदशहर व इक़रार निवासी रामपुर शाहपुर थाना चंडौस जनपद अलीगढ़ बताया। दोनों ने ग्राम प्रधान को अफजाल व दीपक के निवास का सत्यापन कराने के लिए रुपये देने का लालच दिया। वे दोनों ग्राम प्रधान से सत्यापन के लिए बातचीत कर रहे थे। 

इसी बीच मुकेश तिवारी पूरे बलदेव पंडित थाना परसपुर व आशुतोष पांडे निवासी पूरे पांडे अंदुपुर थाना परसपुर भी वहां आ पहुंचे और सत्यापन के लिए दबाव बनाने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी बीच ग्राम प्रधान की सूचना पर वह वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया दीक्षित, उपनिरीक्षक धर्मराज, विजय यादव, आरक्षी शशि यादव, रविन्द्र मौर्य तथा शाकिर अली के साथ मौके पर पहुंचे और रिजवान, इकरार, आशुतोष व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए चारों के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन व ग्राम प्रधान पिपरा भोधर के नाम का लेटर पैड व मुहर बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मुकेश तिवारी व आशुतोष पांडे के लोकवाणी केंद्र से छह माह पूर्व अफजल व दीपक का निवास प्रमाण पत्र बनवाया था और वहीं आधार कार्ड भी बना था। उन्हीं प्रमाण पत्रों के सहारे दोनों ने सेना में नौकरी हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed