{"_id":"64117101a6157e62f9044604","slug":"gang-rape-accused-get-life-imprisonment-in-district-court-in-lucknow-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गैंगरेप के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गैंगरेप के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा
Wed, 15 Mar 2023 12:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:47 PM IST
सार
जिला कोर्ट ने गैंगरेप के आरोपियों को आजीवन सजा सुनाने के साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों आरोपियों ने तब वारदात को अंजाम दिया था जब वो ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही युवती से लूटपाट के बाद गैंगरेप के आरोपी आकाश द्विवेदी और इमरान मुस्तफा को जिला जज कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला जज संजय शंकर पांडेय ने दोनों पर अलग-अलग 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसकी पूरी रकम पीड़िता को दिए जाने की बात कहते हुए कोर्ट ने कहा, दोनों आरोपियों ने जिन परिस्थितियों में ऐसा गंभीर अपराध किया है, उसमें इन्हें अधिकतम दंड ही दिया जाना उचित है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की ओर से मौजूद अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी और मोहम्मद सहीम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट गोमती नगर के विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें पीड़िता ने बताया कि वह चिनहट फायर स्टेशन के पास ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। 15 अक्तूबर 2022 को वह ट्यूशन पढ़ाकर शाम करीब पौने सात बजे घर के लिए निकली थी। फायर स्टेशन के पास एक ऑटोवाला आया और चारबाग ले चलने की बात कही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अतीक के सफेदपोश करीबी को भी तलाश रही एसटीएफ, मोबाइल पर बातचीत बना पुख्ता सुबूत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राथमिक सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा ने बनाई बढ़त, 20 हजार से अधिक निदेशक निर्विरोध चुने गए
ऑटो में एक लड़का पहले से बैठा था। कुछ दूर जाने के बाद ऑटो गलत दिशा में जाने लगा तो युवती ने शोर मचा कर ऑटो रुकवाने की कोशिश की। इसके बाद चालक ऑटो को सुनसान जगह ले गया। यहां दोनों आरोपियों ने लूटपाट के बाद युवती से गैंगरेप किया और फिर सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उसे हुसड़िया चौराहे के पास ऑटो से बाहर फेंककर भाग गए।
पीड़िता ने किसी तरह 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की विवेचना में दोनों आरोपी इमरान मुस्तफा और आकाश द्विवेदी पकड़े गए।