फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang of women was involve in fraud

महिलाओं का गिरोह करता था बैंकों में नकदी निकालने के समय चोरी

Fri, 14 Jan 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
gang of women was involve in fraud
लखनऊ। बैंकों में नकदी निकालने गए लोगों की जेब से रुपये चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा तालकटोरा पुलिस ने किया है। इस गिरोह की पांच महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इसी गिरोह ने ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी बुजुर्ग सैय्यद फाजिल हुसैन जैदी को बातों में उलझाकर जेब से 50 हजार रुपये साफ कर दिए थे। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिलाओं के पास से नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिमी चिंरजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी बुजुर्ग सैयद फाजिल हुसैन जैदी 11 जनवरी को तालकटोरा के राजाजीपुरम स्थित पीएनबी शाखा रुपये निकालने आए थे। बैंक के अंदर से ही कुछ महिलाओं ने उनको अपनी बातों में फंसा लिया और जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गई थीं। इस संबंध में पीड़ित ने तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में ऑटो से जाती दिखी संदिग्ध
एडीसीपी के मुताबिक, बुजुर्ग फाजिल के साथ वारदात के बाद पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की जिसमें एक संदिग्ध ऑटो में नजर आया। इस ऑटो से कुछ महिलाएं वारदात के बाद बैठकर भागते हुए दिखीं। फुटेज के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम ने हरदोई निवासी ऑटो चालक गोपाल अवस्थी और बुजुर्ग के रुपये चोरी करने वाली पांच महिलाओं मध्य प्रदेश राजेगढ़ निवासी कासो, शर्मिला, रोमा, हिना और करिश्मा को गिरफ्तार किया। आरोपित महिलाओं के पास से बुजुर्ग फाजिल से चोरी किए गए 14,300 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह की सरगना मध्य प्रदेश भागी
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा राकेश कुमार के मुताबिक, इस गिरोह की सरगना सलमा है। वह इन पांचों महिलाओं को लेकर लखनऊ आई थी। सभी रात को रेलवे स्टेशन और आसपास के रैन बसेरे में रुकती थीं। इन महिला चोरों ने ऑटो चालक को बुक किया था। ऑटो चालक ही उन लोगों को शहर के अलग-अलग इलाके में ले जाते थे। इसके बाद बुजुर्ग लोगों को चिह्नित कर वारदात करती थीं। चोरी के रुपये में ऑटो चालक को भी हिस्सा होता था। बुजुर्ग फाजिल से चोरी किए गए रुपये में से गैंग लीडर सलमा 20 हजार रुपये लेकर उसी दिन मध्य प्रदेश अपने गांव चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed