{"_id":"60204ef28ebc3e4c6a4113ff","slug":"gang-of-thieves-arrested-lucknow-news-lko563723573","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में पुलिस मोनोग्राम लगी बाइक से करते थे रेकी और रात को करते थे वारदात, 35 लाख के जेवर सहित तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिन में पुलिस मोनोग्राम लगी बाइक से करते थे रेकी और रात को करते थे वारदात, 35 लाख के जेवर सहित तीन दबोचे
Mon, 08 Feb 2021 12:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर थाने में पकड़े गए चोरी के आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनियों में दिन में पुलिस की मोनोग्राम लगी बाइक से रेकी करने और रातों को नकबजनी कर लाखों रुपये का सामान साफ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश इंदिरानगर पुलिस ने किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने 35 लाख रुपये के जेवरात, 50 हजार रुपये नकद, दो बाइक बरामद की हैं। वहीं गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। डीसीपी उत्तरी ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
डीसीपी दक्षिणी रईस अख्तर के मुताबिक, इंदिरानगर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की टीम ने शिवाजीपुरम से नकबजनों के गिरोह को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपियों में सुल्तानपुर अमहट का सिराज अहमद, गोसाईंगंज का आदित्य व धीरज शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के पास से दो बाइक बरामद की है। जिस पर पुलिस का मोनोग्राम लगा है। पुलिस के मुताबिक यह दिन में कालोनियों में इसी मोनोग्राम लगी बाइक से घूमकर रेकी करते थे। पुलिस के मोनोग्राम को देखने के बाद कोई संदेह नहीं करता था। इसके बाद बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक इस गिरोह ने 10 वारदात को अंजाम दिया है। गिरोह का लीडर सिराज है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। सभी इंदिरानगर इलाके में ही किराए के मकान में रहते हैं। गिरोह ने पिछले कुछ महीनों में इंदिरानगर में 8 व गाजीपुर में दो वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, इस गिरोह का एक सदस्य अतुल मिश्रा जो सुल्तानपुर का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपियों के पास से 54922 रुपये नकद, आठ मोबाइल, 34 चांदी के सिक्के, दो चांदी के रुपये, 12 सोने के कंगन, 4 घड़ी, तीन लॉकेट, एक हार, 12 झुमकी, सोने की अंगूठी, टप्स, बटन, ब्रेसलेट, माथ टीका, पायल, चेन, 8 पर्स, 8 एटीएम कार्ड सहित कई सामान बरामद किया है। गैंगलीडर सिराज के खिलाफ लखनऊ और अयोध्या, सुल्तानपुर में 32 मुकदमे दर्ज हैं।