श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 20वें श्री गणेश महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को अयोध्या और वाराणसी के आचार्यों ने विधि-विधान से मंगलमूर्ति की पूजा की। दुर्वाभिषेक में भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने भजन सुनाए। राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए ... सुनाकर उन्होंने श्रोताओं का दिल जीत लिया। खलीलाबाद के भजन गायक रोमी सरदार ने बाबा से नाता है क्यों घबराता है... सुनाया तो पंडाल बप्पा के जयकारों गूंज उठा। कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल, पार्षद रंजीत सिंह, संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल आदि मौजूद रहे।