{"_id":"63e7fb4a83a2a050f602a4c3","slug":"gadkari-suggests-driving-schools-scrap-and-testing-units-should-be-built-in-every-district-of-up-2023-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GIS : गडकरी का सुझाव- यूपी के हर जिले में बनें ड्राइविंग स्कूल, स्क्रैप और टेस्टिंग की यूनिटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GIS : गडकरी का सुझाव- यूपी के हर जिले में बनें ड्राइविंग स्कूल, स्क्रैप और टेस्टिंग की यूनिटें
Sun, 12 Feb 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:59 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने योगी सरकार को प्रदेश के हर जिले में स्क्रैप यूनिट, वाहन टेस्टिंग यूनिट और ड्राइविंग स्कूल स्थापित करने के सुझाव दिए हैं। उन्होंने हर जिले में ईवी बसों के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर बसपोर्ट विकसित करने और रोपवे पर चलने वाली डबल डेकर बसों के संचालन के लिए प्रस्ताव भी मांगे।
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए गडकरी कहा कि प्रस्तावों पर राज्य सरकार योजना बनाकर केंद्र को भेजे। वहां से हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में अभी 20.8 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हैं। दस साल बाद इनकी संख्या दो करोड़ हो जाएगी। यूपी में बैटरी उद्योग के लिए प्रोत्साहन नीति बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे प्रदेश बैटरी निर्माण का हब बन जाएगा। उन्होंने यूपी में पानी व पराली से ग्रीन हाईड्रोजन बनाने का भी सुझाव दिया। साथ ही कहा कि बढ़ते उपयोग को देखते हुए ड्रोन इंडस्ट्री पर भी फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में लागू करें लंदन मॉडल : गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोडवेज बसों में लंदन मॉडल लागू करने की सलाह दी। इस मॉडल में निवेशक अपनी ईवी बस चला सकेंगे। ड्राइवर संचालक कंपनी का और कंडक्टर यूपी सरकार का होगा। बस में प्रवेश करते ही यात्री एटीएम कार्ड दिखाएंगे और पैसा अकाउंट से निकल जाएगा। इसमें सरकार का एक रुपये खर्च नहीं होगा बल्कि प्रति वर्ष दो-चार सौ करोड़ की आय होगी। लोगों को भी यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन
दो लाख करोड़ रुपये बचा सकता है यूपी
जीआईएस-23 में अपने संबोधन में गडकरी ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष 16 लाख करोड़ का पेट्रोल, डीजल और गैस आयात होती है। यूपी में ईवी, हाइड्रोजन व एथेनाल व्हीकल को बढ़ावा देकर सरकार दो लाख करोड़ प्रति वर्ष बचाने में सहयोग कर सकती है। अभी मुंबई में ईवी डबल डेकर बस लॉन्च की गई है। यूपी में भी इसका संचालन किया जा सकता है।
यूपी में शुरू कराएं एथेनाल पेट्रोल पंप
परिवहन मंत्री ने चीनी मिलों में एथेनाल उत्पादन को बढ़ावा देने का सुझाव देते हुए कहा कि 500 डिस्टलरी भी एथनॉल बनाएंगे तो भी इसकी कमी रहेगी। फ्लेक्स इंजन लॉन्च कर रहे हैं, जो सौ प्रतिशत एथेनाल पर चलेगा। यहां भी ऐसे पंप लगने चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने निवेशकों के लिए रेड कॉरपेट बिछाया है।
वेशकों के लिए आवेदन से लेकर सब्सिडी देने की सुविधा तक डिजिटल है। पारदर्शिता, समयबद्धता और अधिकारों के विकेंद्रीकरण का ध्यान रखा गया है। यूपी में इलेक्ट्रिक पार्क, इलेक्ट्रिक बस, दो पहिया ईवी की बढ़ती मांग के बीच आटोमोबाइल निवेशकों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित होने से ढांचागत विकास होगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और गरीबी दूर होगी।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकसित अर्थव्यवस्था के हाईवे पर तेजी से बढ़ रहा है। यहां निवेशक के लिए आवश्यक भूमि, ऊर्जा, पानी, परिवहन के साधन, इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नहीं है।