फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   G-20: Changes made in the stations of these trains coming and going from Delhi

जी-20: दिल्ली से आने और जाने वाली इन ट्रेनों के स्टेशनों में किया गया बदलाव, तीन दिन के लिए लागू होगी व्यवस्था

Wed, 06 Sep 2023 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Sep 2023 07:55 PM IST
सार

यदि आप आठ सितंबर से लेकर दस सितंबर के बीच दिल्ली जा रहे हैं या फिर ट्रेन के द्वारा ही दिल्ली से लौट रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।

विज्ञापन
G-20: Changes made in the stations of these trains coming and going from Delhi
ट्रेन की यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जयनगर से आठ व नौ को चलने वाली 12561 जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली में अपनी यात्रा समाप्त करेगी, नौ व 10 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली से चलेगी। 

विज्ञापन


आठ व नौ को 12565 बिहार सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली की जगह आनन्दविहार टर्मिनस तक जाएगी, नौ व दस को 12566 बिहार सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली की जगह आनन्दविहार से चलेगी। इसी क्रम में नौ व दस को 12204 अमृतसर सहरसा गरीबरथ को सेटेलाइट स्टेशन बादली में स्टॉपेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


आठ व नौ को 02569 दरभंगा नई दिल्ली क्लोन विशेष को गाजियाबाद, आठ व नौ को 02563 बरौनी नई दिल्ली क्लोन विशेष गाड़ी को साहिबाबाद में, आठ व नौ को 12559 बनारस नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस को गाजियाबाद में, आठ को 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को शहादरा, सात को 20503 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व आठ को 20505 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को गाजियाबाद में स्टॉपेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed