{"_id":"ec7d5fa64df41666c867c7ed13b4a81a","slug":"full-dress-rehersal-of-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में गूंजे देशभक्ति गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में गूंजे देशभक्ति गीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को हुआ। परेड की भव्यता ने सड़क के दोनों तरफ खड़े दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
टी-72 एम टैंक से सुसज्जित परेड का नेतृत्व गोरखा राइफल रेजीमेंट के कर्नल प्रणव कुमार ने किया। चारबाग रेलवे स्टेशन के समीप से शुरू हुई परेड निर्धारित रूट पर मार्च पास्ट करते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
इसमें साजो सामान के साथ सुसज्जित सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस पीएसी की टुकड़ियां और स्कूली बच्चे शामिल हुए। परेड का फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास सुबह साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन के समीप से शुरू हुआ।
विज्ञापन
परेड का नेतृत्व जनवरी 1999 में कमीशन लेने वाले गोरखा राईफल के ऑपरेशन हिफाजत, ऑपरेशन राइनो, ऑपरेशन रक्षक व ऑपरेशन विजय में अनूठी वीरता दिखाने वाले कर्नल प्रणव कुमार कर रहे थे।
उनके पीछे टी-72 टैंक, दो वीएमपी (लाइट मशीनगन वैन) और एक 105 एमएम लाइट फील्ड गन वाहन चल रहे थे। बैंड की धुन पर गोरखा राइफल, महार रेजीमेंट की सैन्य टुकड़ियां मार्च पास्ट करती चल रही थी।
मार्च पास्ट व गेम ड्रिल में शामिल स्कूलों ने नाज-ए-हिंदुस्तान, संस्कार नृत्य व भारतीय ड्रिल के साथ म्यूजिकल पिरामिड बनाकर पूर्वाभ्यास परेड को देखने उमड़े दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन, रॉयल होटल होते हुए विधानसभा पहुंची, जहां परेड की सलामी राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश ने ली। इस दौरान हेलीकॉप्टर ने आसमां से फूल भी बरसाए।