फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Full attention to contact tracing and surveillance: Chief Minister Yogi

कॉटैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस पर पूरा ध्यान दें : मुख्यमंत्री योगी

Fri, 18 Dec 2020 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Full attention to contact tracing and surveillance: Chief Minister Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के वैक्सीनेशन के संबंध में जिला स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। शासन स्तर से जिलों को वैक्सीन की प्रभावी कोल्ड चेन व्यवस्था तथा ट्रांसपोर्टेशन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वैक्सीनेटर्स के प्रशिक्षण की कार्यवाही भी प्रगति पर है। वह कल संपूर्ण वैक्सीनेशन प्रोसेस की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सबंध में अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी आवश्यक है। इस संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को निरंतर जागरूक किया जाए। उन्हें सोशल डिस्टेसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग के संबंध में प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए। टेस्टिंग का कार्य निर्धारित क्षमता के अनुरूप किया जाए। कॉंटैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस पर पूरा ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिलों में इंटीग्रेेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सुचारु ढंग से कार्य करें। डीएम व सीएमओ सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में समीक्षा बैठक करें। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed