फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FSSAI removed Ban on blending of mustard oil, prices might decrease

एफएसएसएआई ने सरसों तेल पर लगी ब्लेंडिंग की रोक हटाई, कम हो सकती है कीमत

Fri, 11 Dec 2020 12:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
FSSAI removed Ban on blending of mustard oil, prices might decrease
प्रतीकात्मक तस्वीर
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने सरसों तेल में दूसरे तेल के मिश्रण (ब्लेंडिंग) पर लगी रोक को हटा दिया है। इस संबंध में भारतीय खाद्य संरक्षा व प्राधिकरण की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में हुई एक याचिका पर हुई सुनवाई के बाद नए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एफएसडीए मुख्यालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे लगातार महंगा हो रहा सरसों तेल सस्ता होने की उम्मीद है। बीते अक्तूबर में सरकार ने सरसों तेल में मिलावटखोरी रोकने को लेकर ब्लेंडिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही सरसों तेल के दाम लगातार बढ़ने से आम उपभोक्ता परेशान था।
विज्ञापन


वर्तमान में ब्रांडेड सरसों का तेल 130 से 150  रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। रोक लगाने के बाद ही ब्लेंडिंग ऑयल बनाने वाली कुछ तेल कंपनियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार के निर्देश को गलत बताते हुए रोक हटाने को लेकर याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों के तेल में 20% तक होती थी ब्लेंडिंग

FSSAI removed Ban on blending of mustard oil, prices might decrease

एफएसडीए से जुड़े मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक तय मात्रा के तहत सरसों के तेल में मिलाए जाने वाले दूसरे तेलों के सम्मिश्रण को ही ब्लेंडिंग कहते हैं। अभी तक सरसों के तेल में 20 फीसद तक ब्लेंडिंग होती थी। इस पर रोक लगाने के पीछे तर्क था कि शुद्ध सरसों इस्तेमाल होने से सरसों की खपत बढ़ेगी।

वहीं ब्लेंडिंग की आड़ में चल रहे मिलावट के धंधे पर भी रोक लगेगी। रोक के बाद से फुटकर बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के  सरसों तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। रोक वापस लेने के निर्देश के बाद अब सरसों तेल की कीमतों में जल्द ही कमी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed