{"_id":"618c2b19ee3069073f78bdad","slug":"fruad-with-singar-anoop-jalota-s-brother-for-dubai-tour-lucknow-news-lko603860377","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन गायक अनूप जलोटा के भाई कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश जलोटा से दुबई टूर के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन गायक अनूप जलोटा के भाई कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश जलोटा से दुबई टूर के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर स्थित विज्ञानपुरी निवासी कार्डियोलॉजिस्ट डॉॅ. राकेश जलोटा से जालसाजों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने उनको दुबई में आयोजित एक कांफ्रेंस में शामिल होने का ऑफर दिया। इसके बदले में उनको हवाई टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर तीन लाख रुपये वसूले। इसके बाद फर्जी हवाई टिकट दे दिया। विरोध करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी से मिलकर कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया जिस पर पुलिस जांच कर रही है। ठगी का शिकार हुए डॉ. राकेश जलोटा मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा के चचेरे भाई हैं।
महानगर के विज्ञानपुरी स्थित अपार्टमेंट में कार्डियोलॉजिस्ट डॉॅ. राकेश जलोटा अपने परिवार सहित रहते हैं। उनके पास दो नवंबर को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क का अधिकारी विशाल पांडेय बताया। जालसाज ने कहा कि दुबई में एक कांफ्रेंस होनी है। आपको यह टूर पैकेज दिया जा रहा है। पैकेज सुनने के बाद डॉक्टर ने अपनी पत्नी को भी साथ ले जाने के लिए कहा। जालसाज ने कहा कि वह बिजनेस क्लास का एयर टिकट कराकर दोनों लोगों को मेल कर रहा है। दुबई के होटल और अन्य जानकारी भी उनको भेज रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, जालसाज ने उनसे कहा कि पत्नी के रुपये उन्हें पहले देने होंगे, बाद में कंपनी वापस कर देगी।
इस पर डॉक्टर ने पेटीएम से 3.18 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। दो दिन बाद जालसाज ने डॉक्टर को एयर टिकट व्हाट्सएप पर भेजा। डॉक्टर ने जब एक ट्रेवेल एजेंसी को टिकट भेजा तो पता चला कि वह फर्जी है। इस पर उन्होंने विशाल पांडेय को कॉल कर आपत्ति जताई तो उसने गाली-गलौज कर धमकी दी और कॉल काट दिया। जब उन्होंने जालसाज द्वारा भेजी गई मेल देखी तो उस पर ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी के नाम से मिलता जुलता ही डोमेन लोगो लगा था। तब उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
भुगतान के समय पेमेंट फेल बताता और खाते से निकल गए रुपये
डॉक्टर के मुताबिक, उन्होंने पेटीएम से विशाल को कई बार में पेमेंट किया। पेमेंट फेल बताता रहा। अगले दिन देखा तो पता चला कि खाते से सारे रुपये निकल गए। डॉक्टर ने यह जानकारी अपने एक दोस्त समर विजय सिंह को दी। दोस्त ने जालसाज के नंबर पर वीडियो कॉल की और उसकी रिकार्डिंग कर ली जिससे जालसाज की फोटो भी आ गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।
चिकित्सक रहते हैं विशाल के निशाने पर
जालसाज विशाल पांडेय के निशाने पर डॉक्टर रहते हैं। पीड़ित डॉॅ. राकेश जलोटा के मित्र समर सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी विशाल पांडेय के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वो वर्ष 2017 तक ग्लेनमार्क कंपनी में एमआर रहा है। नोटबंदी के समय उसने एक नामी डॉक्टर से 30 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोट बदलवाने के नाम पर 50 लाख रुपये की नकदी ली थी। मगर पुलिस ने उसे 50 लाख की पुरानी करेंसी के साथ पकड़ लिया था। पुलिस के डर से डॉक्टर ने रकम अपनी होने से मना कर दिया था। हालांकि विशाल को पुलिस ने 50 लाख की पुरानी करेंसी के साथ पकड़ा भी था या उसने झूठ बोला था, ये नहीं पता चल पाया। समर सिंह ने बताया कि विशाल ने वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के नामी डॉक्टर दुल्हानी को जर्मनी का टूर पैकेज देने का झांसा देकर 8.48 लाख रुपये ठग लिए थे। जगदलपुर पुलिस ने विशाल पांडेय को पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह 88 दिन जेल में रहा था।
आईफोन चोरी होने पर और जमा करा ली रकम
डॉ. राकेश जलोटा ने बताया कि वह सप्ताह में एक दिन मरीजों को देखने सीतापुर जाते हैं। तीन नवंबर को सीतापुर से लौटते वक्त सिधौली में सब्जी खरीदने के दौरान डॉ. जलोटा का आईफोन चोरी हो गया था। उन्होंने विशाल पांडेय को रकम भेजने और आईफोन चोरी होने की सूचना दी तो उसने मौके का फायदा उठाते हुए रकम नहीं मिलने की बात कही। इस पर डॉ. राकेश जलोटा ने समझा कि शायद ट्रांजक्शन फेल हो गया हो और उन्होंने अपने मित्र सुमित पाल सिंह भाटिया से विशाल पांडेय के खाते में 74,918 रुपये यूपीआई में माध्यम से और जमा करा दिए।
अलीगंज में है जलोटा नर्सिंग होम
ठगी का शिकार हुए डॉ. राकेश जलोटा मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा के चचेरे भाई हैं। अलीगंज इलाके में उनका जलोटा नर्सिंग होम है। डॉ. राकेश का बेटा अमेरिका में रहता है और वो अक्सर पत्नी के साथ उससे मिलने जाते हैं। इसी के चलते विशाल पांडेय से दुबई में कान्फ्रेंस में जाने का ऑफर मिलने पर डॉ. राकेश पत्नी संग जाने को राजी हो गए ताकि वहां से अमेरिका भी चले जाएंगे।