{"_id":"63f923d22ab553398e01a024","slug":"frightened-by-the-two-brothers-the-miscreants-fled-lucknow-news-c-13-lko1018-103069-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लुटेरों से भिड़े बहादुर भाई, फायरिंग, दीवान ने पीछा कर एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लुटेरों से भिड़े बहादुर भाई, फायरिंग, दीवान ने पीछा कर एक को दबोचा
Sat, 25 Feb 2023 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
अनुराग सिंह
सुशांत गोल्फ सिटी के धौधनखेड़ा में दो भाइयों की बहादुरी व दीवान की हिम्मत के आगे तमंचाधारी बदमाशों के होश उड़ गए। बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने शिवेश त्रिपाठी (15) के साथ टहल रहे एमबीए छात्र शिवम त्रिपाठी (19) के सिर पर तमंचा सटाकर मोबाइल लूट लिया।
हिम्मत दिखाते हुए दोनों भाई बदमाशों से भिड़ गए और धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। खुद को फंसता देख बदमाश ने शिवम के सिर पर तमंचे के बट से वार छोटे भाई पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली उसे छूकर निकल गई।
कुछ ही दूरी पर पिकेट ड्यूटी में लगा दीवान अमरपाल सिंह फायरिंग की आवाज सुनकर उनकी तरफ दौड़ा। यह देेेख तीनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। दीवान ने दौड़ाकर उतरठिया रेलवे लाइन के पास से एक बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश मोबाइल लूूूूटकर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से लुटेरों की बाइक बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पराग से सेवानिवृत्त डीके त्रिपाठी का मंझला बेटा शिवम एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है जबकि छोटा बेटा शिवेश दसवीं में है और यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा है।
बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद शिवम छोटे भाई शिवेश के साथ टहल रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने इनको रोक लिया। बाइक से उतरे एक बदमाश ने शिवम की कनपटी पर तमंचा सटाकर मोबाइल फोन छीन लिया था।
वारदात की जानकारी पाकर डीसीपी दक्षिणी राहुल राज, एडीसीपी मनीषा सिंह व एसीपी गोसाईगंज स्वाति चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंचे। पकड़े गए बदमाश के पास तलाशी के दौरान आईफोन समेत चार मोबाइल बरामद हुए हैं।
उधर, पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने रात करीब दो बजे शिवम की तहरीर पर हत्या की कोशिश व लूट का केस दर्ज किया।
पुलिस अंकल नहीं आते तो बदमाश हमें मार देते
शिवेश ने बताया कि चोटिल होने पर वह बड़े भाई को संभालने लगा। तभी देखा कि सामने से पुलिस अंकल भागते हुए आ रहे हैं। यह देख बदमाश भी भागे। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी, लेकिन अंकल बिना डरे उनके पीछे दौड़ते रहे और आखिरकार एक को पकड़ लिया। शिवम बोला, पुलिस अंकल नहीं आते तो बदमाश हमें मार देते।