फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fresh recruitment of ambulance workers started: Employees claim to return to work, 30 thousand new applications

एंबुलेंसकर्मियों की नए सिरे से शुरू हुई भर्ती : कर्मचारियों के काम पर लौटने का दावा, 30 हजार नए आवेदन

Mon, 02 Aug 2021 11:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Aug 2021 11:41 PM IST
सार

प्रदेश में वेंटिलेटर युक्त (एएलएस) एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अब नई एजेंसी जिगित्सा को दी गई है। यह एजेंसी नए सिरे से भर्ती कर रही है जबकि योग्यताधारी कुछ पुराने कर्मचारियों को समायोजित कर रही है।

विज्ञापन
Fresh recruitment of ambulance workers started: Employees claim to return to work, 30 thousand new applications
एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एंबुलेंसकर्मियों की मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। इस बीच कार्यदायी एजेंसी ने तमाम कर्मचारियों के काम पर लौटने का दावा किया है। साथ ही 18 जिलों से भर्ती के लिए 30 हजार आवेदन पहुंचने की भी बात कही है। प्रदेश में वेंटिलेटर युक्त (एएलएस) एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अब नई एजेंसी जिगित्सा को दी गई है। यह एजेंसी नए सिरे से भर्ती कर रही है जबकि योग्यताधारी कुछ पुराने कर्मचारियों को समायोजित कर रही है। ऐसे में 108 और 102 एंबुलेंसकर्मी एएलएस के सभी कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। इस पर एंबुलेंस संचालक एजेंसी जीवीके ईएमआरआई ने एस्मा का हवाला देकर करीब ढाई हजार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न जिलों में नए सिरे से भर्ती शुरू कर दी है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि 18 जिलों से तीन दिन में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट के लिए 30 हजार आवेदन आए है। आवेदन पत्रों की जांच चल रही है। जरूरत के मुताबिक इन्हें तैनाती दी जाएगी। करीब 15 हजार पुराने कर्मचारी पहले की तरह कार्य कर रहे हैं। वहीं हड़ताल में शामिल रहे तमाम कर्मचारियों ने शपथ पत्र भरकर वापस ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। पूरे प्रदेश में सोमवार को एंबुलेंस सेवा सुचारू रूप से चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed