फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   freedom fighter ganga prasad verma remembered

स्वतंत्रता सेनानी गंगा प्रसाद वर्मा को किया याद

Wed, 14 Aug 2013 03:01 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Aug 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
freedom fighter ganga prasad verma remembered

वह राजनीति केपुरोधा तो थे ही, साथ में वह मूल्य आधारित राजनीति करने में भी प्रेरणा बने। राजनीति में रहकर जहां उन्होंने नैतिक मूल्यों को ऊंचाईयों को पहुंचाया।

विज्ञापन


वहीं विकास के नाम पर उन्होंने कई पार्कों, स्कूल-कॉलेज बनाकर इसे सही मायनों में आयाम दिए। अमीनाबाद को एक नई शक्ल देने का काम स्वर्गीय गंगाबाबू ने किया।
विज्ञापन


मंगलवार को बाबू गंगाप्रसाद वर्मा स्मृति सोसाइटी ने उनकी जयंती मनाई। अमीनाबाद स्थित गंगा प्रसाद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बाबू गंगाप्रसाद वर्मा को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मेयर और एमएलसी डॉ. दाऊजी गुप्त ने कहा कि वह मूल्य आधारित राजनीति करते थे। यही वजह रही कि उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में विकास के लिए काम किया।

संस्था के सचिव एआर त्रिपाठी ने बताया कि वह गंगा बाबू के नाम से चर्चित थे। आजादी की लड़ाई के समय बनी मिंटो काउंसिल में वह मोतीलाल नेहरू और मदन मोहन मालवीय के साथ सदस्य थे।

लखनऊ के साथ अमीनाबाद के विकास के लिए उन्होंने काफी काम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड केमुख्य आयकर आयुक्त गिरीश नरायन पांडेय थे।


विशिष्ट अतिथि अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, यूजीसी के पूर्व चेयरमैन वीपी सिंह थे। आगुंतकों को धन्यवाद ज्ञापन सोसाइटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed