{"_id":"6a4c199c91017177560e4ede","slug":"free-skill-development-training-launched-for-female-students-lucknow-news-c-13-lko1070-1816224-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्राओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्राओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में एक सप्ताह का निशुल्क रोजगार और विशिष्ट क्षेत्र कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्राओं के व्यक्तित्व और रोजगार कौशल को मजबूत करने के लिए की गई है।
नंदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन फाउंडेशन के समन्वयक सुनीत कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षण के उद्देश्य बताए। इस प्रशिक्षण में छात्राओं को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार की तैयारी, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय जागरूकता का ज्ञान मिलेगा। कॉलेज समन्वयक विजेता दीक्षित ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। प्राचार्य अंशु केडिया ने बताया कि इस कार्यशाला के अतिरिक्त कॉलेज में ग्रीष्मावकाश में निशुल्क अंग्रेजी बोलने की कक्षाएं और नृत्य कक्षाएं भी चल रही हैं।