{"_id":"58da1c794f1c1bd83763de27","slug":"free-power-connection-for-poor-peoples-in-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार का बड़ा फैसलाः शहरी गरीबों को दी ये मुफ्त सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार का बड़ा फैसलाः शहरी गरीबों को दी ये मुफ्त सौगात
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
गांवों की तरह अब शहरी गरीबों (बीपीएल) को भी मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके खर्च की भरपाई एकीकृत विद्युत विकास योजना (आईपीडीएस) के तहत की जाएगी। वहीं एपीएल को ईएमआई पर कनेक्शन मिल सकेंगे।
विज्ञापन
यह फैसला सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय बिजली राज्यमंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में राज्य सरकार के साथ हुई बैठक में किया गया। एपीएल के लिए किस्तों का विकल्प होगा। मान लीजिए कोई एपीएल कनेक्शन लेना चाहता है और वह किस्तों में कनेक्शन का चार्ज देने का विकल्प चुनता है तो आईपीडीएस के तहत कनेक्शन के खर्च की भरपाई कर दी जाएगी और उपभोक्ता से वह रकम किस्तों में वसूली जाएगी।
विज्ञापन