फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free Entrance for divyangjans in Lucknow Zoo

लखनऊ जू में घूमने के लिए इन्हें नहीं लेना पड़ेगा टिकट, निःशुल्क कर सकेंगे सैर

Wed, 30 Jan 2019 04:44 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: shubham Updated Wed, 30 Jan 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Free Entrance for divyangjans in Lucknow Zoo
- फोटो : डेमो
लखनऊ प्राणि उद्यान में अब दिव्यांगजनों के लिये प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। मंगलवार देर शाम तक चली प्राणि उद्यान परामर्शदात्री समिति में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। प्रमुख सचिव वन एवं वन्यजीव विभाग की अध्यक्षता वाली बैठक में इस पर आम सहमति बनी।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव (पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ) सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था कानपुर प्राणि उद्यान में भी लागू की जाए। इसके लिये भी प्रयास किए जाएंगे। दोनो जू में यह व्यवस्था लागू होने के बाद यूपी पूरे देश का पहला ऐसा प्रांत बनेगा जहां दिव्यांगजन जू की सैर निशुल्क कर सकेंगे।
विज्ञापन


जू के निदेशक आरके सिंह ने बताया कि बैठक में आम सहमति बनी कि हर आयु वर्ग के दिव्यांगजनों को अब जू में प्रवेश के लिये टिकट नहीं लेना पड़ेगा। हालांकि इसमें बालरेल, बैट्री वाहन सैर, तितली पार्क सैर शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा जू के प्रवेश टिकट की दर बढ़ाने को लेकर रखे गए प्रस्ताव पर समिति के सदस्यों ने कमेटी बनाने का निर्णय लिया। वित्त नियंत्रक की अध्यक्षता में बनने वाली कमेटी जू के टिकटों के दाम बढ़ाने पर निर्णय लेगी। कमेटी में वन विभाग के बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। कमेटी एक माह के अंदर टिकट राशि बढ़ाने पर निर्णय लेगी। बैठक में नरही गेट पर पार्किंग, कैंटीन की मरम्मत, पार्क रोड पर बनने वाली दीवार को लेकर भी चर्चा हुई।
 

अब वाजा में शामिल होगा लखनऊ जू, मिली हरी झंडी

Free Entrance for divyangjans in Lucknow Zoo
लखनऊ प्राणि उद्यान - फोटो : amar ujala
जल्द ही लखनऊ जू इंटरनेशनल लेवल की अमेरिका की वन्यजीव संस्था वाजा (वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ  जू एंड एक्वेरियमस) का सदस्य बन सकता है। मौजूदा समय में देश के कई बड़े जू वाजा के मेंबर हैं। इस पर भी कमेटी ने सहमति दे दी है।

वाजा का सदस्य बनने के लिए लखनऊ जू को सालाना करीब तीन हजार डालर से अधिक की फीस देनी पड़ेगी। वाजा का सदस्य बनने के लिए कम से कम तीन वाजा सदस्य वाले जू से सहमति भी लेनी पड़ती है। इसके लिये लखनऊ जू को दार्जलिंग जू, राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क महाराष्ट्र और नेशनल जूलॉजिकल गार्डन नई दिल्ली सहमति भी दे चुके हैं। वाजा मेंबर बनने से लखनऊ जू को अन्य प्राणि उद्यानों के नए कार्यों को साझा करने में मदद मिलेगी। विदेशों से वन्यजीव लेने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed