फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraudsters swindled 21 lakh rupees from five people

Lucknow News: जालसाजों ने पांच लोगों से 21 लाख रुपये ठगे

Sun, 21 Jun 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters swindled 21 lakh rupees from five people
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर और मोबाइल हैक कर पांच लोगों से कुल 21.29 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने विभूतिखंड, जानकीपुरम, महानगर, कृष्णानगर और गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विभूतिखंड के विभवखंड-4 निवासी रत्नेश कुमार के अनुसार, उन्हें कुछ दिन पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। एडमिन ग्रुप पर लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह दे रहा था। उन्होंने ठग के कहने पर करीब 10.46 लाख रुपये निवेश किए। रकम मिलते ही ठग ने उनसे संपर्क तोड़ लिया।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार के आयुष विहार निवासी हिना चंदानी ने बताया कि उनके खाते से 31 मई को तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने किसी को न कोई पासवर्ड दिया था और न ही खाते की जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस निवासी अशोक कुमार कश्यप पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी हैं। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल 17 जून को हैक कर ठग ने उनके खाते से तीन बार में एक लाख रुपये निकाल लिए।
कृष्णानगर के प्रेमनगर निवासी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 6.03 लाख रुपये ठगे गए।

गोमतीनगर निवासी रेहान अहमद की पत्नी रूमाना खातून के साथ भी ठगी हुई। रूमाना के मोबाइल पर कुछ दिन पहले वीडियो कॉल आई थी। कॉल रिसीव करते ही खाते से 80 हजार रुपये निकल गए। संबंधित थानों के प्रभारियों ने बताया कि सभी मामलों की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed