फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraudsters evaded taxes worth 1.51 crore using a young woman's Aadhaar and PAN details

Lucknow News: युवती के आधार-पैन से जालसाजों ने की 1.51 करोड़ रुपये की कर चोरी

Mon, 20 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters evaded taxes worth 1.51 crore using a young woman's Aadhaar and PAN details
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
गुडंबा। जानकीपुरम के अलीशा नगर की निवासी इशिता मिश्रा के पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जालसाजों ने 1.51 करोड़ रुपये की कर (टैक्स) चोरी की। हरिद्वार जीएसटी आयुक्त कार्यालय से नोटिस आने पर इशिता को मामले की जानकारी हुई। डीसीपी नॉर्थ के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ जानकीपुरम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन



इशिता ने बताया कि नोटिस में उनके नाम पर फर्म खोलने और 1.51 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया होने की बात लिखी थी। नोटिस में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी उनकी नहीं थी। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं और उन्होंने कभी कोई व्यवसाय नहीं किया। उन्होंने आशंका जताई कि उनके आधार और पैन का गलत इस्तेमाल कर किसी ने धोखाधड़ी की है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा ही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आधार के दुरुपयोग से बचने के लिए ये करें
00 जब आपको अपने आधार का प्रयोग नहीं करना हो तो UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपनी बायोमीट्रिक्स लॉक कर दें।
00 पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड देना हो तो हमेशा मास्क्ड आधार डाउनलोड करके दें। इसमें आधार के पहले आठ अंक छिपे होते हैं।
00 आप अपने असली आधार नंबर के बजाय 16 अंकों की वर्चुअल आईडी जनरेट करके दे सकते हैं।
00 कहीं आधार की फोटो कॉपी जमा करनी हो तो उसपर लिख दें कि किस कार्य के लिए फोटो कॉपी दी जा रही है।

पैन के लिए ये सावधानियां बरतें
00 पैन कार्ड की फोटो कॉपी जमा करते समय उसी पेपर पर अपने हस्ताक्षर के साथ दिनांक अवश्य लिखें।
00 कोशिश करें कि आप को पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड का कम इस्तेमाल करना पड़े।
00 होटल या अन्य चीजों की बुकिंग में ड्राइविंग लाइसेंस का प्रयोग करें।
00 अपने मोबाइल या कंप्यूटर में पैन कार्ड की स्कैन कॉपी न रखें।
00 समय-समय पर विभिन्न एप पर अपना क्रेडिट स्कोर की भी जांच करते रहें।

यहां करें शिकायत
00 पैन और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर आप तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही आप आयकर विभाग की वेबसाइट के जरिये पैन कार्ड और UIDAI की वेबसाइट के जरिये आधार कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed