फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraudsters cheated youth of 28 lakh in name of investment In Lucknow

UP News: मैट्रिमोनी एप पर युवती से हुई दोस्ती, निवेश के नाम पर युवक से ठगे 28 लाख; फिर नंबर कर दिया ब्लॉक

Tue, 19 Aug 2025 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 04:01 PM IST
सार

मैट्रिमोनी एप पर जिस युवती से दोस्ती हुई, उसी ने निवेश के नाम पर युवक से 28.60 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
fraudsters cheated youth of 28 lakh in name of investment In Lucknow
ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के मड़ियांव गांव निवासी नितेश सिंह से निवेश के नाम पर जालसाजों ने 28.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। रुपये ऐंठने के बाद आरोपियों ने उनका नंबर फोन पर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में 18 अगस्त को केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव ने बताया कि नितेश सिंह कि कुछ समय पहले संगम मैट्रिमोनी एप पर एक युवती से दोस्ती हुई। युवती ने अपना नाम ओजस्वी सिंह बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हो गई। बातचीत में युवती ने फर्जी वेबसाइट टीकेटी ड्रीमविन डॉट कॉम पर निवेश करने पर मुनाफे का प्रलोभन दिया।

विज्ञापन

साइबर थाने में केस दर्ज... पुलिस कर रही जांच

इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के जाल में फंसे नितेश ने 19 जून से 10 जुलाई के बीच 9 बार में दिए गए खातों 28,60,809 रुपये ट्रांसफर कर दिए। मुनाफे के लिए संपर्क करने पर युवती ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। छानबीन करने पर नितेश को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत करने के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया। ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर की गई है, उनको फ्रीज करने के लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed