{"_id":"63a371c12983276a770efcaa","slug":"fraudster-is-arrested-gw-reporters-news-lko663019723","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेना में भर्ती कराने वाला फर्जी कैप्टन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेना में भर्ती कराने वाला फर्जी कैप्टन गिरफ्तार
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगने वाला आया गिरफ्त में । (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कैप्टन को एसटीएफ ने बुधवार को पीजीआई इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
दो युवकों को नायक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने 4.40 लाख रुपये ले लिए थे। आरोपी के बारे में आर्मी इंटेलिजेंस ने एसटीएफ को अलर्ट किया था।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत भूषण के मुताबिक, सुल्तानपुर निवासी अंकित मिश्रा उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया गया है।
कब्जे से तीन युवकों के शैक्षिक दस्तावेज, दो फर्जी नियुक्ति पत्र, कार और दरोगा की वर्दी में बनवाया गया पहचान पत्र मिला है।
पूछताछ में आरोपी ने उगला कि रिक्रूटमेंट दफ्तरों के बाहर कैप्टन की वर्दी पहन कर घूमता था और युवकों को लालच देकर फंसाता था।
अंकित ने एटा के राहुल और संतकबीर नगर के बलिराम से रकम ली थी। बुधवार को नियुक्ति पत्र देने के लिए दोनों को बुलाया था।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अंकित ने दरोगा का भी पहचान पत्र बनवा रखा था। इसका इस्तेमाल टोल टैक्स बचाने और रौब झाड़ने के लिए करता था।