{"_id":"643feced2cf4053f790d5835","slug":"fraudster-couple-arrested-lucknow-news-c-13-lko1064-191753-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ..... कन्नौज व इटावा के लिए विशेष \nमल्टीप्लेक्स में जहरखुरानी करने वाली महिला पति के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ..... कन्नौज व इटावा के लिए विशेष मल्टीप्लेक्स में जहरखुरानी करने वाली महिला पति के साथ गिरफ्तार
Wed, 19 Apr 2023 07:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 19 Apr 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
- फेसबुक पर दोस्ती कर फिल्म देखने के लिए बुलाकर करती थी लूटपाट
- कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां देकर कर देती थी बेहोश
- फन मॉल में दो लोगों के साथ की थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। अगर आप किसी अजनबी फेसबुक महिला मित्र के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं तो होशियार रहें। हो सकता है कि आप जहरखुरानी का शिकार हो जाएं। गोमतीनगर पुलिस ने ऐसी ही एक महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक पर दोस्ती कर फिल्म देखने के बहाने से लोगों को बुलाते थे। कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपी दंपती के पास से लूटे गए जेवरात, नकदी, नींद की गोलियां, मोबाइल व एक स्कूटी बरामद की है।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि 26 जनवरी को पारा निवासी कारोबारी हरि मोहन फन मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में बेहोशी की हालत में मिले थे। ठीक होने पर उन्होंने बताया कि एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने कॉल कर फिल्म देखने के लिए फन मॉल बुलाया था। इंटरवल के समय महिला ने कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां देकर उनको बेहोश कर दिया और चेन, अंगूठी व मोबाइल लूट ले गई। पीड़ित के दोस्त आशीष कुमार ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र, चौकी इंचार्ज फन मॉल मंदीप सिंह और सर्विलांस की टीम ने मिलकर छानबीन शुरू की तो कुछ नंबर मिले। नंबरों व मॉल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से बुधवार को पुलिस ने अंबेडकर चौराहे के पास से कन्नौज निवासी अंकिता खटेरिया और उसके पति इटावा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए जेवरात, 57 हजार रुपये, दो मोबाइल, नींद की 70 गोलियां और एक स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन
एक सीए को भी लूटा था
एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में दंपती ने कुबूला कि 27 मार्च को सीए नागेेंद्र सिंह को भी शिकार बनाया था। महिला उसकी चेन, अंगूठी और सोने का कड़ा लूट ले गई थी। सीए ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी।
इस तरह फेसबुक पर तलाशते थे शिकार
एसीपी गोमतीनगर वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि आरोपी महिला अंकिता ने मध्य प्रदेश से जेएनएम की पढ़ाई की है, जबकि अमित ने बीए कर रखा है। दोनों ने प्रेम विवाह किया है और ढाई साल से बंथरा में किराये के मकान में रह रहे हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पहले लोगों की फेसबुक प्रोफाइल चेक करते थे। आर्थिक स्थिति का पता चलने के बाद लिस्ट बनाते थे। इसके बाद अंकिता फेसबुक पर उन लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती थी। घटना के वक्त अंकिता का पति बाहर घात लगाकर बैठता था।
यूट्यूब से मिला था आइडिया
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, आरोपियों बताया कि जहरखुरानी का एक तरीका यूट्यूब पर पोस्ट वीडियो से मिला था। पूरी आंशका है कि गैंग के शिकार और भी लोग हुए होंगे, पर लोकलाज के चलते शिकायत नहीं की होगी। दंपती ने जहरखुरानी से मिले साढ़े आठ लाख रुपये में एक प्लाॅट भी खरीदा है।