{"_id":"6223c3f2a81d821789746ea2","slug":"fraud-with-ips-lucknow-news-lko6205423109","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी रैंक के आईपीएस हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी रैंक के आईपीएस हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर क्राइम की तेजी से बढ़ रही घटनाओं के बीच अब महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) विश्वजीत महापात्रा ठगी के शिकार हो गए हैं। कैब बुक कराने के लिए गूगल से नंबर सर्च करने पर साइबर अपराधी ने झांसा देकर एप डाउनलोड करा उनके बैंक खाते से दो बार में 50 हजार रुपये उड़ा दिए। उन्होंने शुक्रवार को गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी आईपीएस अधिकारी विश्वजीत महापात्रा ने आठ फरवरी को मुंबई से कराड के लिए कैब बुक कराने के लिए गूगल पर Allindiacab.net का नंबर सर्च किया था। वेबसाइट पर उन्हें अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ ही कहां से कहां तक जाना है, ये विवरण भरने को कहा गया। डिटेल भरने के कुछ मिनट बाद एक व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि वो Allindiacab.net से बोल रहा है। कैब बुकिंग के लिए उसने सौ रुपये जमा करने को कहा। इसके लिए उसने एक लिंक भेजा। उस लिंक से रकम जमा नहीं हो पाई तो उसने एक अन्य लिंक भेजकर एप डाउनलोड करा दिया। साथ ही एप से रकम भेजने के बारे में जानकारी भी दी।
विश्वजीत महापात्रा ने जैसे ही एप डाउनलोड कर खोला उनके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाल गए। उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को कॉल बैक किया तो उसका मोबाइल बंद हो चुका था। ठगी के तुरंत बाद ही विश्वजीत महापात्रा ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल की रिपोर्ट पर गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।