{"_id":"5d3e046d8ebc3e6d0e206e45","slug":"fraud-with-home-buyers-lucknow-news-lko47337281","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिजात अपार्टमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिजात अपार्टमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीमियम फ्लैट के नाम पर एलडीए ने थमाया बदहाल आवास
गोमतीनगर स्थित पारिजात अपार्टमेंट में बनाए गए प्रीमियम फ्लैट खरीदने वाले आवंटी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आवंटियों का कहना है कि उन्होंने अपने रहने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले फ्लैटों की कीमत चुकाई थी। इसके उलट उन्हें खराब गुणवत्ता वाले सुलभ आवास जैसे फ्लैट बनाकर दे दिए गए हैं। जर्जर दरवाजे, मनमाने तरीके से लगे टाइल्स, टूटी खिड़कियां और टेढ़ी बीम पूरे फ्लैट के लुक को जहां खराब कर रहे हैं। वहीं अभी तक पॉवर बैकअप, टेलीफोन जैसी सुविधाएं तक आवंटियों को नहीं दी जा सकी हैं। अब यहां फ्लैटों पर कब्जा लेने वाले आवंटी भी परेशान हैं।
पारिजात में बी-2/404 फ्लैट खरीद कर हर्षवर्धन ने पिछले साल अगस्त महीने से परिवार सहित रहना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी उनके मुख्य दरवाजे तक को नहीं बदला गया है। बोर्ड का दरवाजा लगाया गया जोकि पूरी तरह खराब हो चुका है। वहीं इसके ऊपर एक और फैंसी दरवाजा लगाया जाना था, जिसे कभी लगाया ही नहीं गया। जब सामान शिफ्ट करना शुरू किया तो पता चला कि फ्लैट की दीवारें और बीम तक सीधी नहीं बनाई गईं। जिस फ्लैट को आज एलडीए करीब 75 लाख रुपये में बेच रहा है। उसकी फिनिशिंग की गुणवत्ता तक पर ध्यान नहीं दिया गया। प्रीमियम फ्लैट का दावा करने वाला एलडीए आवंटियों को सस्ते आवास बनाकर दे रहा है। इसे बनाने वाली कंपनी इंदु प्रोजेक्ट्स को भी शिकायत दर्ज कराई गई जहां कोई सुनवाई नहीं है।
पैसा लिया, लेकिन सुविधाएं नहीं दीं
हर्षवर्धन ने बताया कि सभी आवंटियों से पाइप से गैस के लिए 20 हजार रुपये, बिजली कनेेक्शन के लिए 15 हजार रुपये, जनरेटर सेट से बैकअप के लिए 15 हजार रुपये, टेलीफोन व इंटरकॉम के लिए 10 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद भी लेसा से बिजली कनेक्शन मैंने खुद सात हजार रुपये जमा कर लिया है। गैस पाइपलाइन, इंटरकॉम या टेलीफोन दिया नहीं गया। वहीं जनरेटर सेट लगा होने के बाद भी पॉवर बैकअप की सुविधा नहीं है। पानी को साफ करने का प्लांट लगा लेकिन यह उपयोगी नहीं है।
विज्ञापन
फ्लैट तैयार कर देने को तैयार नहीं एलडीए
आवंटी अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि ए-2/204 फ्लैट की रजिस्ट्री जून में करा चुके हैं। क ई बार एलडीए में संपर्क किया। एक महीने में फ्लैट तैयार कर देने के लिए कहा गया। इसके बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। उनकी तरह ही ए-3/1003 फ्लैट खरीदने वाले ममता शर्मा व श्याम शर्मा रजिस्ट्री के बाद भी फ्लैट का काम पूरा होने और कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
रेरा में शिकायत लेकर पहुंचे आवंटी
रविवार को अपार्टमेंट की साइट पर जुटे आवंटी सरोजबाला श्रीवास्तव, समर विक्रम सिंह, कीर्ति श्रीवास्तव ने तो एलडीए के प्रस्ताव के बाद भी रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया है। ये उन आवंटियों में शामिल हैं जिनका कहना है कि पहले एलडीए अपार्टमेंट को रहने लायक बनाए। उनके फ्लैटों की हालत ठीक करे। इसके बाद ही रजिस्ट्री कराई जाएगी। रेरा से भी छह साल तक लेट चल रहे निर्माण के चलते विलंब शुल्क एलडीए से दिलाने की मांग की गई है। समर विक्रम सिंह का कहना है कि वीसी से भी शिकायत की गई है।
पार्क की जगह पर बना दिया क्लब हाउस
एलडीए ने पारिजात अपार्टमेंट में आवंटियों के साथ फ्रॉड भी किया है। जिस जगह खुली जगह और पार्क दिखाया गया। उसी जगह पर बुकलेट में किए वायदे को पूरा करने के लिए क्लब हाउस बना दिया। अब इस क्लब हाउस के गलत जगह बनने से एक नई समस्या पैदा हो गई है। क्लब हाउस की बिल्डिंग की वजह से अंदर की तरफ से आने वाली गाड़ियां नजर नहीं आती हैं जिससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। वहीं बेसमेंट पार्किंग में गंदगी भरी होने से उपयोगी नहीं है। वहीं स्टिल्ट पार्किंग का रैंप इतना ऊंचा और गलत बना दिया है कि इस पर चढ़ाने से गाड़ियों को ही नुकसान पहुंच रहा है।
आवंटियों को अच्छे व सुविधायुक्त फ्लैट देंगे
पारिजात अपार्टमेंट के अधूरे कामों को नई कंपनी की मदद से पूरा कराया जा रहा है। मौजूदा कंपनी पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिससे कि काम पूरा हो सके। आवंटियों को एलडीए अच्छे फ्लैट और सभी सुविधाएं देगा।
- इंदुशेखर सिंह, मुख्य अभियंता, एलडीए