फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud ; sanvida karmi turned himself to project officer

जालसाजी कर संविदा कर्मचारी बन बैठा परियोजना अधिकारी

Fri, 18 Feb 2022 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
fraud ; sanvida karmi turned himself to project officer
लखनऊ। एक जालसाज ने सूडा में परियोजना अधिकारी का पद फर्जी दस्तावेज लगाकर हासिल कर लिया। वह 17 महीने तक सरकारी खजाने से वेतन भी उठाता रहा। जब इसका खुलासा हुआ तो सूडा के परियोजना अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी जालसाज डॉ. अनुज प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जालसाज ने सूडा में परियोजना अधिकारी का पद प्राप्त करने के लिए चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के नाम से तैयार फर्जी दस्तावेज लगाए थे। कागजों की जांच किए जाने पर फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, सूडा (राज्य नगरीय विकास अभिकरण) में डॉ. अजय कुमार सिंह बतौर परियोजना अधिकारी तैनात हैं। डॉ. अजय सिंह के मुताबिक, मेरठ की रामबाग कॉलोनी निवासी डॉ. अनुज प्रताप सिंह की प्रतिनियुक्ति के आधार पर जिला नगरीय विकास अभिकरण में परियोजना अधिकारी के पद पर तैनाती थी। डॉ. अजय कुमार के मुताबिक, दिसंबर 2019 में प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन मांगे गए थे। उस वक्त अनुज प्रताप सिंह ने खुद को चौधरी चरण सिंह विवि में तैनात होना बताया था। आरोपी ने विवि के नाम की पे-स्लिप भी जमा की थी। 17 महीने तक वह सूडा सहारनपुर में काम करता रहा। सरकारी खजाने से वेतन भी हासिल करता रहा।
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच में हुआ खुलासा
डॉ. अजय कुमार के मुताबिक, विभाग ने डॉ. अनुज के दस्तावेजों को जांच के लिए चौधरी चरण सिंह विवि में भेजा था लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छानबीन किए जाने पर जानकारी मिली कि अनुज प्रताप सिंह, सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में संविदा कर्मी था। उसने प्रतिनियुक्ति हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए थे। यह जानकारी मिलने के अनुज प्रताप सिंह को नोटिस देकर जवाब देने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन में दिखा अंतर तो गहराया संदेह
डॉ. अजय के मुताबिक, डॉ. अनुज प्रताप ने कार्यभार ग्रहण करते समय प्रमाण पत्र पेश किया था जिसमें 18 फरवरी 2020 में वेतन 76,400 रुपये दर्शाया था। वहीं अंतिम वेतन प्रमाण पत्र पांच जुलाई 2021 में कुल 59,307 रुपये अंकित किया। वेतन में अंतर होने और चौधरी चरण सिंह विवि से दस्तावेजों की जांच में कोई जवाब न मिलने से संदेह गहराने लगा। इसके बाद विश्वविद्यालय को 27 जुलाई 2021 में सेवा पुस्तिका व अंतिम वेतन प्रमाण पत्र पुष्टि किए जाने के लिए पत्र भेजा गया तो पता चला कि वह एक निजी संस्थान सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ संविदा पर था। इसके बाद डॉ. अनुज को नोटिस दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एसएसपी मेरठ से जांच की गुहार लगाई गई जिसमें सारी हकीकत सामने आ गई। रिपोर्ट आने के बाद जालसाज डॉ. अनुज प्रताप के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, तहरीर में दस्तावेजों में हेराफेरी कर प्रतिनियुक्ति व सरकारी धन का गबन करने का आरोप था जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed