फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on the behalf of land

दस्तावेज में हेराफेरी कर सेना के कर्नल की जमीन हड़पी

Tue, 27 Aug 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the behalf of land
दस्तावेज में हेराफेरी कर कर्नल की जमीन हड़पी, चिनहट थाने में बिल्डर व महिला पर मुकदमा
विज्ञापन

सेना के मध्य कमान में तैनात कर्नल अश्वनी कुमार उपाध्याय ने दस्तावेज में हेराफेरी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट सचिन कुमार सिंह ने बताया कि दि हिमालयन सहकारी समिति के सचिव ताराचंद्र बिष्ट व आजमगढ़ निवासी नीलम सोनकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
कर्नल के मुताबिक, तैनाती बाहर थी। आरोपियाें ने इसका फायदा उठाते हुए जालसाजी की। बिहार के आरा निवासी कर्नल अश्वनी कुमार उपाध्याय व उनकी पत्नी श्वेता ने दि हिमालयन सहकारी गृह निर्माण समिति के सचिव ताराचंद्र बिष्ट से 2017 में चिनहट के विज्ञान खंड में एक जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के कुछ समय बाद उनका तबादला हो गया। हाल ही में जब वह प्लॉट पर पहुंचे तो देखा कि बाउंड्री बनी हुई है और अंदर कुछ लोग झोपड़ी डालकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी ने उन लोगों से बात की तो पता कि जमीन मालिक ने रहने की अनुमति दी है। कर्नल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ताराचंद्र से बात की तो उसने पल्ला झाड़ लिया।
इस पर उन्होंने छानबीन की तो मालूम हुआ कि ताराचंद्र ने दस्तावेज में हेराफेरी करते हुए उनकी जमीन आजमगढ़ निवासी नीलम सोनकर नाम की महिला को बेच दी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जमीन हड़पने का मुकदमा दोनों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed