{"_id":"5d4f20db8ebc3e6ce47b2f5a","slug":"fraud-on-behalf-of-selling-plot-lucknow-news-lko4758057132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंछल बंधुओं की कंपनी पर प्लाट के नाम पर ठगी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंछल बंधुओं की कंपनी पर प्लाट के नाम पर ठगी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंछल भाइयों पर प्लॉट के नाम पर ठगी का आरोपी, चार साल भटकने के बाद दर्ज कराया केस
गोमतीनगर थाने में औरैया निवासी स्कूल के कर्मचारी हरीश यादव ने पूर्व मंत्री और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल व सचिन कंछल समेत चार लोगों के खिलाफ प्लॉट के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया गया है।
पीड़ित का कहना है कि कंछल बंधुओं ने उनसे रुपया लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री ब्रोकर के नाम कर दी। चार साल दर-दर भटकने के बाद भी न रुपया वापस मिला और न ही प्लाट दिया गया।
इसके बाद उन्होंने एफआईआर कराई। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने जांच की बात कही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक स्कूलकर्मी हरीश यादव ने दिसंबर 2014 में हजरतगंज के जॉपलिंग रोड पर सूरजदीप कॉम्प्लेक्स स्थित मेसर्स शिवांश इन्फ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में प्लॉट के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन
वहां कंपनी के एमडी सचिन कंछल व अमित कंछल ने उन्हें गोमतीनगर विस्तार में चंदियामऊ गांव के पास अपनी योजना आर्चिड रेजीडेंसी के बारे में बताया।
हरीश ने साइट पर जाकर अपने लिए एक प्लॉट पसंद कर लिया। इसकी बुकिंग के रूप में उन्होंने एक लाख रुपये नकद दिए।
29 दिसंबर 2014 को उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री के प्रयागराज स्थित बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से मेसर्स शिवांश इन्फ्रा स्टेट के आईसीआईसीआई बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित खाते में डेढ़ लाख रुपये व 29 अक्तूबर 2015 को तीन लाख रुपये जमा कराए।
पूरी रकम के भुगतान के बाद हरीश यादव ने अमित व सचिन कंछल से रजिस्ट्री के लिए संपर्क किया तो वह टरकाते रहे। चार साल तक दौड़ाने के बाद दोनों ने जमीन के दाम बढ़ने की बात कहते हुए अतिरिक्त रुपये देने का दबाव बनाया।
हरीश और उनकी पत्नी ने और रुपया न होने की बात कही तो वह प्लॉट देने में हीलाहवाली करने लगे।
बाद में पता चला कि अमित और सचिन कंछल ने उनके खरीदे गए प्लॉट की रजिस्ट्री 21 जून 2016 को अपने खास ब्रोकर इंदिरानगर के मंगलपुरी में रहने वाले चंद्रशेखर पांडेय के नाम पर कर दी है। इस मिलीभगत और ठगी में अतीन कंछल भी शामिल है।
उन्होंने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। हरीश यादव ने बताया कि गोमतीनगर निवासी भूपनाथ शुक्ला व दिल्ली में रहने वाले कृष्ण कुमार अवस्थी से भी कंछल बंधुओं ने प्लॉट के नाम पर रुपये ठगे हैं।
श्रीकृष्ण कुमार अवस्थी ने 27 फरवरी 2019 को कंछल बंधुओं पर ठगी का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
उधर, अमित कंछल का कहना है कि हरीश यादव, भूपनाथ शुक्ला और कृष्ण कुमार अवस्थी तीनों ने मिलकर प्लॉट लिए थे।
भूपनाथ शुक्ला की चंद्रशेखर पांडेय से रिश्तेदारी है और प्लॉट को लेकर दोनों का आपस में विवाद चल रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने प्लॉट के पूरे रुपये नहीं जमा किए थे, जिस पर उनके रुपये लौटाकर चंद्रशेखर के नाम रजिस्ट्री की गई थी। मैंने पुलिस को भी अपना पक्ष और सारे दस्तावेज दे दिए हैं।