फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on behalf of kbc

केबीसी में लॉटरी जीतने का झांसा दे महिला से 25000 रुपये ठगे

Sun, 11 Aug 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud on behalf of kbc
केबीसी में 25 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा दे महिला से 25 हजार ठगे
विज्ञापन

हजरतगंज कोतवाली में केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों ने जॉपलिंग रोड स्थित बटलर पैलेस कॉलोनी निवासी पूजा देवी से 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने केस दर्ज करा दिया है।
इंस्पेक्टर राधा रमण ने बताया कि पूजा देवी के मोबाइल फोन पर पांच अगस्त की रात ठग ने व्हॉट्सएप कॉल करके कहा कि उन्होंने केबीसी प्रतियोगिता में 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है।
विज्ञापन

जिसका एक वीडियो भेजा गया है। उसने कहा कि जिस नंबर से वीडियो आया है, उस पर अपना आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर लिखकर डाटा ऑफ करने को कहा।
ठग का कहना था कि वह अगले दिन सुबह आठ बजे डाटा ऑन करके व्हॉट्सएप खोले। आठ बजे बताया जाएगा कि इनाम के रुपये कैसे मिलेंगे।
अगले दिन कॉल करके ठग ने कहा कि 25 लाख रुपये पाने के लिए 25 हजार रुपये टैक्स चुकाना होगा।
उसने अनुज कुमार शर्मा व बिरवंत कुमार सिंह के नाम से भारतीय स्टेट बैंक के दो खाते नंबर भेजे। पूजा देवी ने दोनों खातों में रुपये जमा करा दिए।
लेकिन इनामी राशि नहीं आई। उनके पास फिर व्हॉट्सएप कॉल आई, जिसमें कहा गया कि चेक तैयार है लेकिन अमिताभ बच्चन के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
हस्ताक्षर के लिए ठगों ने पूजा देवी से 35 हजार रुपया और मांगा। इस पर उन्हें शक हुआ और रुपया देने से मना कर दिया। पूजा देवी का कहना है कि उनके पति अजय कुमार गार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed