{"_id":"5d4f25218ebc3e6d06303c96","slug":"fraud-on-behalf-of-giving-job-lucknow-news-lko475806292","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का पीए बता एयर इंडिया में नौकरी का झांसा दे युवक से सात लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का पीए बता एयर इंडिया में नौकरी का झांसा दे युवक से सात लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री का पीए बता एयर इंडिया में नौकरी का झांसा दे युवक से सात लाख ठगे
नागरिक व उड्डयन मंत्री का पीए बनकर एयर इंडिया में नौकरी लगवाने का झांसा देकर शातिर ठग ने युवक से सात लाख रुपये ऐंठ लिये।
पीड़ित ने शनिवार को आलमबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग थानाक्षेत्र में ओमनगर निवासी शुभेंद्र नाथ त्रिपाठी की मां अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि शाहबाद में एटा निवासी आकाश दीक्षित से मुलाकात हुई थी।
उसने खुद को उड्डयन मंत्री का पीए बताया था। झांसे में आई अर्चना ने शुभेंद्र की नौकरी एयर इंडिया में लगवाने की बात कही।
अर्चना ने बेटे को आकाश दीक्षित से मिलने को कहा। शुभेंद्र के अनुसार, जून 2016 में आरोपी उनके घर आया था।
जहां उसने सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। लेकिन नियुक्ति न होने पर इस बीच उन्होंने एयर इंडिया में संपर्क किया तो ठगी की जानकारी हुई।
रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकाने लगा। सीओ आलमबाग संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।