{"_id":"61dc926c8fa6122a4a720853","slug":"fraud-of-two-lakhs-fir-filed-lucknow-news-lko6129077144","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में युवक को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया, दो लाख उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में युवक को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया, दो लाख उड़ाये
विज्ञापन
नौकरीक के नाम पर युवक से जालसाजी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के युवक को जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसे लखनऊ बुलाया। हुसैनगंज के एक होटल में रुकने का इंतजाम किया। वहीं जालसाज पहुंचे।
नशीला पदार्थ देकर युवक को बेहोश कर दिया और उसके पास रखे दो लाख रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज कृष्णवीर सिंह के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुदेश परिहार परिवार सहित रहते हैं। नौकरी की तलाश के दौरान एक विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर सुदेश ने कॉल की।
कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को गोवा निवासी स्टीव गोमेज बताया। उसने जर्मनी के फर्नेटिक कंपनी में पर्सनल सेकेट्री की जगह खाली होने की बात कही।
स्टीव ने हवाई टिकट, मेडिकल सर्टिफिकेट व वीजा की औपचारिकता पूरी करने के लिए पांच लाख रुपये का खर्च आने की बात कही।
पीड़ित के मुताबिक, स्टीव के कहने पर वह पिता प्रदीप संग 28 दिसंबर को विधानभवन मार्ग स्थित हैरिटेज ब्लू होटल में पहुंचा। जहां दीपक चोपड़ा के नाम से कमरा बुक था।
चाय पीने के बाद सुदेश व उसके पिता बेहोश हो गए। दोनों का होश आया तो वहां स्टीव नहीं था। सुदेश के मुताबिक, उसका व पिता का मोबाइल, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपये नहीं मिले। शिकायत दर्ज कराए बिना ही पिता-पुत्र लौट गए।
विज्ञापन
खाते से निकले दो लाख तो दर्ज कराया केस
जम्मू-कश्मीर पहुंच कर सुदेश ने पासबुक अपडेट कराई तो खाते से 2.03 लाख रुपये निकल चुके थे। बैंक अफसरों से पूछताछ में जानकारी मिली कि गायब हुए मोबाइल में लोड एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के बाद निकाले गए हैं। साथ ही ठगों ने ऑनलाइन पिज्जा मंगवा कर भुगतान किया था। इस पर सुदेश लखनऊ लौटे और हुसैनगंज थाने पहुंचकर स्टीव गोमेज, होटल के मैनेजर और वेटर के खिलाफ केस दर्ज करवाया।