फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of 8.5 lakhe rupees

सरकारी विभाग में कार लगवाने के नाम पर 8.50 लाख ठगे

Tue, 15 Feb 2022 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
fraud of 8.5 lakhe rupees
लखनऊ। कार फाइनेंस कर खरीदने और उसे सरकारी विभाग में लगवाने के नाम पर जालसाज ने 8.50 लाख रुपये अपने परिचित से ही ठग लिए। पीड़ित ने किसी तरह 1.50 लाख रुपये वापस करा लिए लेकिन बाकी रकम के लिए आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने डीजीपी कार्यालय मेें शिकायत की जिस पर हसनगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अशोक कुमार सोनकर के मुताबिक, न्यू मदेयगंज निवासी मोहम्मद आतिफ खान कारोबारी हैं। आतिफ के मुताबिक, कुछ साल पहले उनके एक परिचित ने इंदिरानगर निवासी शिवप्रताप सिंह से मुलाकात कराई। पहचान होने के बाद शिवप्रताप सिंह ने बताया कि वह गाड़ियाें को सरकारी विभागों व एयरपोर्ट से संबद्घ करा चलवाता है। शिव ने आतिफ को लालच दिया कि छोटी कार लेने पर 56 हजार रुपये और बड़ी कार पर 76 हजार रुपये हर महीने मिलेगा। लॉकडाउन में काम खराब चल रहा था। आतिफ को शिवप्रताप सिंह का प्रस्ताव समझ में आ गया। इसके बाद शिव प्रताप सिंह ने पीड़ित को बताया कि नई कार उसकी कंपनी के नाम पर फाइनेंस हो जाएगी। इसके बाद पीड़ित ने अपने, अपनी मां और दो रिश्तेदारों के नाम पर चार कार खरीदने के लिए शिव प्रताप सिंह को 8.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ माह के बाद पीड़ित को एक भी कार नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब आरोपी से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर पीड़ित ने अपने रुपये वापसी का दबाव बनाया तो शिव प्रताप ने कुछ चेक दिए और डेढ़ लाख रुपये भी लौटाए। पीड़ित ने जब चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित आरोपी के घर पहुंचा तो उसके परिवारीजनों ने बताया कि शिव प्रताप सिंह हैदराबाद जा चुका है। पीड़ित ने डीजीपी कार्यालय में लिखित शिकायत की जिस पर डीजीपी कार्यालय से मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed