{"_id":"64c0dbaa3b4134002300fc97","slug":"fraud-of-5-61-crore-rupees-with-a-businessman-in-lucknow-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी को फंसाया, 5.61 करोड़ रुपये का लगाया चूना, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी को फंसाया, 5.61 करोड़ रुपये का लगाया चूना, केस दर्ज
Wed, 26 Jul 2023 02:09 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:09 PM IST
सार
खनन व सरकारी ठेके में साझीदार बना मोटे मुनाफे झांसा देकर जालसाजों ने एक कारोबारी को करोड़ों रुपये ठग लिए। मामले में तीन जालसाजों के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनन व सरकारी ठेके में साझीदार बना मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने कारोबारी से 5.61 करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में डीसीपी उत्तरी से शिकायत के बाद गाजीपुर थाने की पुलिस ने तीन जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विजयंत खंड-3 निवासी कारोबारी जितेंद्र पांडेय के मुताबिक पुराने मित्र संजय श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 में विकासनगर सेक्टर 4 निवासी संजय मिश्रा और अवधेश कुमार मिश्रा निवासी फरीदीनगर से मुलाकात कराई। बताया कि हम तीनों मिलकर एलडीए, जल निगम, खनन व अन्य सरकारी ठेके लेकर काम करते हैं। अभी कौशांबी में मित्र मनीष ओझा के नाम पर खनन का टेंडर मिलने वाला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पैसे खर्च कर देखें विधानसभा की खूबसूरती: स्कूल-कॉलेज के छात्र और आम लोगों के लिए अलग-अलग शुल्क
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामनगरी: यरुशलम व वेटिकन सिटी की तर्ज पर हो रहा अयोध्या का विकास, 32 हजार करोड़ किए जा चुके हैं स्वीकृत
आरोपियों ने जितेंद्र को भी साथ में सरकारी ठेकों पर काम करने और मोटे मुनाफे का झांसा दिया। इस पर जितेंद्र ने हामी भर दी। आरोपी बीच-बीच में कई सरकारी वर्क ऑर्डर की कॉपी देते रहे और वर्ष 2016 से 2022 तक कई बार में 7.14 करोड़ रुपये ले लिए। गारंटी के तौर पर उन्हें कई चेक दिए। यही नहीं कई बार में उन्हें 1.53 करोड़ रुपये वापस भी किए।
इस साल रुपयों की जरूरत पड़ने पर पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जितेंद्र के मुताबिक संदेह होने पर उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि खनन के वर्क ऑर्डर जाली हैं। इस पर उन्होंने अपने 5.61 करोड़ मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी।
इस पर पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। इसके बाद गाजीपुर थाने में संजय श्रीवास्तव, संजय मिश्रा और अवधेश कुमार मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।