{"_id":"620184cd7cde38497426bc45","slug":"fraud-lucknow-news-lko616847110","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लग्जरी वाहन किराए पर लेकर हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लग्जरी वाहन किराए पर लेकर हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर थाने में एक ट्रेवल एजेंसी संचालक, उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि संचालक ने 12 लोगों के लग्जरी चौपहिया वाहन किराए पर संचालित करने के बहाने लेकर हड़प लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दो वाहन बरामद कर लिए हैं।
गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर छह निवासी नीरज कुमार अहिरवार ने इंदिरानगर थाने में मनीष कुमार सिंह उर्फ मनीष राजपूत, उसकी पत्नी शिवानी उर्फ शिवा निवासी राजीवनगर, इंदिरानगर, सोहन गुप्ता और हरीश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। नीरज के मुताबिक, मनीष व उनकी पत्नी ट्रेवल एजेंसी संचालक हैं। राजीव नगर व मल्हौर में इनकी ट्रेवल एजेंसी का कार्यालय है। नीरज का आरोप है कि उन्होंने अपनी लग्जरी कार मनीष को किराए पर संचालित करने के लिए दी थी। 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराया देने का वादा किया था। मगर कुछ दिनों बाद पता चला कि मनीष ने सवा तीन लाख रुपये में उनकी कार गिरवी रख दी है।
छानबीन करने पर पता चला कि मनीष व उसके साथियों ने 12 अन्य लोगों के चौपहिया वाहन किराए पर लेकर हड़प लिए हैं। इंदिरानगर इंस्पेक्टर डॉ. रामफल प्रजापति ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही नीरज समेत दो लोगों के वाहन बरामद कर लिए हैं।