{"_id":"5d263f9b8ebc3e6ce97e9cb7","slug":"fraud-lucknow-news-lko4699946162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला बिस्कुट खिला लैपटॉप व बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला बिस्कुट खिला लैपटॉप व बैग उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला बिस्कुट खिला लैपटॉप व बैग उड़ाया, फिर एटीएम कार्ड से 2.25 लाख रुपये निकाले
आलमबाग बस अड्डे से प्रयागराज जा रहे निजी कंपनी के कर्मचारी रिपुदमन सिंह चौहान को जहरखुरानों ने लूट लिया। उन्हें बातों में फंसाकर नशीला बिस्कुट खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गए।
फिर जहरखुरान उनका लैपटॉप व बैग लेकर भाग गए। बैग में रखे पर्स में दस हजार रुपये व क्रेडिट और एटीएम कार्ड रखे थे। ठगों ने उनके एटीएम कार्ड से भी खाते से सवा दो लाख रुपये उड़ा दिए।
पीड़ित शिकायत लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस टहलाती रही। अधिकारियों से गुहार लगाने पर मंगलवार को उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई।
पीड़ित ने बताया कि रिपुदमन सिंह खुर्रमनगर में रहते हैं। 30 जून को वह प्रयागराज जाने के लिए आलमबाग बस अड्डे गए थे। बस में बैठते ही एक युवक ने उन्हें बातों के जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
उसने बिस्कुट का पैकेट निकाला और खुद खाते हुए उन्हें भी ऑफर किया। रिपुदमन सिंह ने बिस्कुट खाया तो कुछ ही देर में चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गए।
होश में आने पर खुद को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती पाया। उनका लैपटॉप, बैग व अन्य सामान जहरखुरान ले गया था।
रिपुदमन सिंह ने बताया कि बैग में रखे पर्स में दस हजार रुपये के अलावा तीन क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड थे। जहरखुरानों ने एटीएम कार्ड से भी सवा दो लाख रुपये निकाल लिए थे।