फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

अंसल कंपनी के अफसरों पर स्कूल की जमीन में तोड़फोड़ के आरोप में केस

Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
fraud
अंसल कंपनी के अफसरों पर स्कूल की जमीन पर तोड़फोड़ के आरोप में केस
विज्ञापन

गोसाईंगंज के अहिमामऊ स्थित डेविड शिक्षा समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन रावत ने अंसल कंपनी के अफसरों समेत अन्य लोगों पर स्कूल की जमीन पर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
कृष्ण मोहन ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष से भी शिकायत की है। इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
कृष्ण मोहन रावत का कहना है कि 27 जून 2002 को शिवसागर ने समिति को स्कूल के लिए जमीन दान की थी।
करीब नौ महीने पहले छह गाड़ियों से फतेहपुर के नौगांव मिरजापुर भिखारी निवासी फूलचंद्र कोरी के साथ अंसल कंपनी के अधिकारी हरीश गुल्ला, विकास त्रिपाठी, पीएन मिश्रा, राजेश राव, वीपी सिंह, अजय विश्वकर्मा, ललित भसीन, धर्मेंद्र नाथ, बाबर, रमेश चंद्र वैश्य, अनिल कुमार, पृथ्वीराज खन्ना, प्रेम सिंह राणा, सुनील गुप्ता व अन्य लोग आए और गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सबने मिलकर जमीन पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसका कब्जा ध्वस्त करने के बाद गाड़ी से उतारकर सभी चले गए। दोबारा प्लॉट पर दिखने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण मोहन रावत ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष से शिकायत की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed