फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

20 महीने में रकम दोगुना करने का झांसा देने वाली मल्टीट्रेड कंपनी भागी

Fri, 05 Jul 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud
20 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाली मल्टीट्रेड कंपनी भागी
विज्ञापन

पीजीआई थाने में अपना बाजार मल्टीट्रेड कंपनी में निवेश पर 20 महीने में धन दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का केस दर्ज कराया गया है।
पीड़ित कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी निवासी प्रदीप शुक्ला का कहना है कि कंपनी संचालक विनोद कुमार चौरसिया व उनकी पत्नी रीना ने मल्टीलेवल मार्केटिंग में रुपये लगाकर कमाई का लालच दिया और रुपये ऐंठ लिए।
इसके बाद ठग दंपती ऑफिस बंद करके भाग निकले। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, जांच की जा रही है।
पीड़ित प्रदीप ने बताया कि पारा के भगवंतपुरम निवासी विनोद कुमार चौरसिया ने सुशांत गोल्फ सिटी में अपना बाजार मल्टीट्रेड ऑफिस खोला था।
विनोद व उसकी पत्नी रीना ने अक्तूबर में एक कार्यक्रम करके कंपनी की मल्टीलेवल मार्केटिंग योजना के बारे में बताया। उनका कहना था कि कंपनी का सदस्य बनने पर कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीदारी में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही कंपनी में निवेश किया गया धन 20 महीने में दोगुना करके दिया जाएगा। एक व्यक्ति को सात सदस्य बनाने होगे। प्रत्येक सदस्य से 12 हजार रुपये के रूप में कुल 84 हजार रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त समूह के टीम लीटर को 84 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा करने के बदले 20 महीने बाद 1.80 लाख रुपया दिया जाएगा।
प्रदीप का कहना है कि शातिर विनोद के झांसे में आकर उसने 61 सदस्य बनाकर कंपनी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नाका शाखा स्थित खाते में 7.32 लाख रुपये जमा कराए।
प्रदीप के छोटे भाई जयदीप ने भी 26 सदस्यों का समूह बनाकर 3.12 लाख रुपये जमा कराए। हालांकि, कंपनी ने 15 मई 2019 से सदस्यों को हर महीने दिया जाने वाला भुगतान बंद कर दिया।

18 मई को प्रदीप व अन्य निवेशक ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। पूछताछ में पता चला कि विनोद और रीना भाग गए हैं। पीड़ितों ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह धमकियां देने लगे।
प्रदीप ने बताया कि ठगी के इस धंधे में विनोद का साला गिरीश चौरसिया व सूर्यकेश चौरसिया भी शामिल हैं। विनोद उनके साथ ही रहता था। अब सभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed