फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

Lucknow News: केजीएमयू की महिला नर्सिंग ऑफिसर से लोन के नाम पर 10 लाख की ठगी

Mon, 21 Jul 2025 05:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
fraud
- फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर पीड़िता के नाम पर लोन लेने का आरोप
विज्ञापन


- एसीपी के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। कृष्णानगर के ओशोनगर निवासी केजीएमयू की महिला नर्सिंग ऑफिसर सुमन लता ने बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मी नीरज कुमार सिंह पर लोन के नाम पर 10 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय से की। उनके आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।


सुमन के मुताबिक 2023 में उन्हें मकान खरीदना था, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये थी। मगर रकम न होने के चलते उनका परिचय बजाज फाइनेंस कंपनी में नीरज से हुआ। नीरज ने उनसे दस्तावेज लेकर उन्हें 12 फरवरी 2023 में पांच लाख के स्थान पर दस लाख का लोन दिला दिया। इस पर सुमन ने सिर्फ पांच लाख की आवश्यकता बताते हुए नीरज को बची रकम कंपनी को लौटाने के लिए दे दी। सुमन के मुताबिक लोन की किस्त 12 हजार 686 रुपये प्रतिमाह कटती थी। आरोप है कि सितंबर 2024 में जब वह लोन की अंतिम किस्त भरने बजाज फाइनेंस के दफ्तर गईं तो पता चला कि उनके नाम पर पांच के स्थान पर नीरज ने 15 लाख का लोन लिया था। ऐसे में दस लाख के लोन की किस्त उन्हें अभी और देनी होगी। यह सुन सुमनलता सन्न रह गईं। उन्होंने जब इस संबंध में नीरज से संपर्क करना चाहा तो आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पीड़िता ने कई माह आरोपी की तलाश की मगर कुछ पता नहीं चल सका। थक हार कर उन्होंने एसीपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed