फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in inspection pention matter

पुलिस वर्दी में सत्यापन के करने आ रहे बदमाशों ने खाते से उड़ाए पैसे

Fri, 25 Dec 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
fraud in inspection pention matter
लखनऊ। राजधानी में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो पुलिस की वर्दी में बुजुर्ग पेंशनरों के घर पहुंचकर पेंशन सत्यापन व जीवित प्रमाण पत्र की आड़ में ठगी कर खाते से रकम निकाल रहा है। बीते दो-तीन दिनों में ठगी के ऐसे चार मामले सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित आदर्श कोषागार के सीटीओ ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर की और अपराधियों को पकड़ने व जांच कराने को कहा है। ट्रेजरी प्रशासन की ओर से भी सभी पेंशनरों को अपने पेंशन व खाते के संबंध में कोई भी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति को न देने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी एमके तिवारी ने बताया कि बीते दो दिनों में हुसैनबाडी, बालागंज, प्राग नारायण रोड निवासी पेंशनरों के परिवारीजन ने शिकायत की कि पुलिस की वर्दी पहनकर घर पहुंचे कुछ लोगों ने अपने को ट्रेजरी ऑफिस से बताया। वे अपने साथ लाए जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के फॉर्म लेकर आए थे। फार्म भरवाने व पेंशन सत्यापन की बात कहते हुए बढ़ी पेंशन खाते में जमा कराने को एक-एक ब्लैंक चेक भी पेंशनर के खाते का ले लिया। बाद में इसी चेक के सहारे पेंशनर के खाते में जमा हजारों रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

सीटीओ ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से करने के साथ ही कोषागार से जुड़े सभी पेंशनरों को सचेत किया है कि कोषागार की तरफ से कभी भी किसी पेंशनर के बैंक खाते, आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी फोन पर या किसी कर्मचारी को भेज कर नहीं मांगी जाती है। इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति चाहे व पुलिस वर्दी में ही क्यों न हो, पेंशन सत्यापन, प्रमाणपत्र, बैंक खाते के संबंध में न तो कोई जानकारी दें और न ही कोई चेक अथवा प्रपत्र इत्यादि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed