फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in biomertic attendence by smarak employees

स्मारक कर्मचारी नकली अंगूठे से लगा रही हाजिरी, तीन नए पकड़े गए

Sun, 18 Aug 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
fraud in biomertic attendence by smarak employees
लखनऊ। सुरक्षित माने जाने वाले बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को स्मारक कर्मचारियों ने फेल कर दिया है। यहां पर अधिकारियों से मिलीभगत कर कर्मचारी नकली अंगूठे से अटेंडेंस लगवा रहे हैं और खुद घर पर मौज कर रहे हैं। गोपनीय शिकायत के बाद शनिवार को शुरुआती जांच में ऐसे तीन कर्मचारी पकड़े गए जो नकली अंगूठे से हाजिरी लगवा रहे थे। यह आंकड़ा और बढ़ेगा क्योंकि करीब दर्जन भर संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है। जांच के बाद नकली अंगूठे से हाजिरी लगाने वाले और लगवाने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर नौकरी से बर्खास्त किए जाने से लेकर एफआईआर दर्ज कराने तक की कार्रवाई किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बसपा शासन में बनवाए गए स्मारकों के रखरखाव के लिए अलग-अलग वर्ग के करीब 5400 कर्मचारी नियुक्ति हैं। कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए स्मारकों में बायोमीट्रिक सिस्टम लगा है मगर कर्मचारियों ने उसको फेल कर दिया है। बहुत से कर्मचारियों ने यहां नकली अंगूठे बनवा लिए और उनके जरिए वह बिना आए ही दूसरों को पैसा देकर बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगवा रहे हैं। करीब दस दिन पहले कांशीराम इको गार्डेन में धीरेंद्र श्रीवास्तव नामक एक कर्मचारी नकली अंगूठे से हाजिरी लगाते पकड़ा गया था। यह काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसकी शिकायत एलडीए वीसी को मिली। गोपनीय शिकायत करने वालों ने एक वीडियो भी वीसी को भेजा। इसके बाद जांच शुुरू हुई तो शनिवार को कांशीराम स्मारक के तीन कर्मचारी पकड़े गए। यह कौन कर्मचारी हैं, इनका खुलासा तो एलडीए वीसी ने नहीं किया मगर सूत्रों का कहना है कि जो कर्मचारी पकड़े गए हैं उनमें दो पुरुष व एक महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं दो अन्य कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

स्मारक के बड़े अफसर भी शामिल
एलडीए वीसी पीएन सिंह कहते हैं कि नकली अंगूठे से बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगाने का काम जिस तरह से हो रहा है, उससे यह साफ है कि यह बिना अधिकारियों की शह के नहीं हो सकता। इसकी जांच की जा रही है। कांशीराम स्मारक के प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को जवाब तलब के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
संबंधित कंपनी को भेजा नोटिस
एलडीए वीसी ने कहा है कि बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। उससे पूछा जाएगा कि आखिर उसका सिस्टम कैसा है कि नकली अंगूठे से अटेंडेंस लग पा रही है। इसका मतलब है कि सिस्टम में कहीं पर कोई खामी है।

जांच चल रही है
जांच चल रही है ताकि यह सामने आ जाए कि किस स्तर तक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। नकली अंगूठे से हाजिरी लगाने का काम अपराध है। इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और नौकरी से बर्खास्त भी किया जाएगा।
पीएन सिंह, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed