फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud for contract in medical college

मेडिकल कॉलेज में ठेका दिलाने के नाम पर ठगी

Sat, 09 Apr 2022 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
fraud for contract in medical college
लखनऊ। आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में ठेका दिलाने के नाम पर जालसाजों ने ठेकेदार से 25 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी ठेकेदार पर ब्याज देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर ठेकेदार ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, प्रयागराज के मम्फोर्डगंज निवासी अभय यादव पेशे से ठेकेदार हैं। अभय की विभूतिखंड स्थित ब्लॉसम टॉवर में अभय फायर सर्विसेज के नाम से फर्म है। अभय के मुताबिक, प्रयागराज निवासी अनुज पांडेय से पहले से परिचय था। 2018 में अनुज ने बताया कि आगरा स्थित सरोजनी मेडिकल कॉलेज में निर्माण और अपग्रेडेशन का ठेका दिल्ली ओखला फेज-एक स्थित मेसर्स नाइस प्रोजेक्ट्स को मिला है। वह ठेके पर काम करवाना चाहते हैं। अनुज ने कहा कि वह भी रुपये लगाएगा जिसके बाद अभय ने ठेका लेते हुए काम शुरू करा दिया था। इस बीच उन्हें पता चला कि मेसर्स नाइस को मिला टेंडर सबलेट नहीं किया जा सकता है। यह बात अनुज को पता थी। इसके बाद भी आरोपी ने अभय को धोखा देकर फंसा दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, मेसर्स नाइस की सच्चाई सामने आने पर उन्होंने विभूतिखंड कोतवाली में दो जून 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मेसर्स नाइस ने समझौता किया था। अभय के मुताबिक, निर्माण कार्य में उनके साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च हुए थे। लेकिन उन्हें 2.45 करोड़ रुपये दिए गए थे। अभय के मुताबिक, समझौते के बाद केस रद्द हो गया था। वहीं, ठेकेदार ने अनुज के लगाए रुपयों में से 1.21 करोड़ रुपये दिए थे। आरोप है कि मुकदमा रद्द होने के बाद से ही अनुज ब्याज देने का दबाव बना रहा था। अभी तक वह ब्याज के तौर पर 25 लाख रुपये वसूल चुका है। इसके बाद भी वह लगातार रुपयों की मांग के साथ धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्र के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed