फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud for 5 lakh, blame for gang rape

शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, ठगे पांच लाख, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 11 Aug 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud for 5 lakh, blame for gang rape
लखनऊ। तालकटोरा के ई-ब्लॉक राजाजीपुरम में रहने वाली विवाहित शिक्षिका को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शोषण किया और उसका एटीएम कार्ड हासिल कर पांच लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने तालकटोरा थाने में आरोपी, उसके पिता और फूफा पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक, उन्नाव के आसीवन का रहने वाले मोबिन अली से उसकी मुलाकात 2017 में हुई थी। वह अक्सर उनकेघर आता था। शिक्षिका केपति विदेश में नौकरी करते हैं। वह अपने बेटे के साथ अकेली रहती थी। मोबिन ने साजिश रचकर अपने पिता सफदर अली और फूफा मुश्ताक अली के साथ उसके घर पहुंचकर शादी का वादा किया। मोबिन ने शिक्षिका का भरोसा जीतकर संबंध बना लिए। इस दौरान मोबिन ने शिक्षिका का एटीएम कार्ड हासिल कर धीरे-धीरे उसके खाते से पांच लाख रुपये पार कर दिए। शादी करने और पैसे मांगने पर वह उसे और बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप है कि गत एक अगस्त को मोबिन अपने पिता सफदर अली व फूफा मुश्ताक अली के साथ घर आया और उसे जमकर पीटने के बाद बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक सरोज के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed