फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud case registered on the order of the court

कोर्ट के आदेश पर दो एआरएम व परिचालक पर ठगी का मुकदमा

Sat, 11 Sep 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered on the order of the court
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया ठगी के आरोप में केस। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
कोर्ट के आदेश पर हसनगंज थाने में न्यू आलमबाग डिपो के एआरएम डीके गर्ग, अवध डिपो के एआरएम गोपाल दयाल व परिचालक अनुराग अवस्थी के खिलाफ हसनगंज थाने में ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि न्यू आलमबाग डिपो में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन के नाम उससे 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।
आरोप लगाया कि आरोपियों ने परिवहन निगम की 80 हजार की रसीद भी थमाई थी। आवंटन न होने रकम मांगी तो धमकाने लगे। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

प्रभार निरीक्षक हसनगंज यशकांत सिंह के मुताबिक, खदरा के रुपपुर निवासी नंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि पास का रहने वाला अनुराग अवस्थी अवध डिपो कैसरबाग में परिचालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2019 में अनुराग ने न्यू आलमबाग डिपो में नई दुकानें आवंटित कराने की बात कही। दो दुकानों के आवंटन पर 4.5 लाख रुपये खर्च की बात कही और एक लाख रुपये नकद ल लिए।
दो दिन बाद 80 हजार की परिवहन निगम की रसीद पकड़ा दी। कहा कि माहभर में दुकान नंबर 4 व 5 आवंटित हो जाएगीं।
सितंबर में अनुराग ने कहा कि दुकानें आवंटित हो गई है और 2.50 लाख रुपये दे दो। किराया टैक्स, बिजली व अन्य खर्चा विभाग में जमा करना है। रुपये का इंतजाम कर अक्तूबर में रुपये दे दिए।
कहा कि कब्जा मिलने पर रसीद दी जाएगी। इसके बाद अनुराग मिलने से कतराने लगा तो ठगी का संदेह हुआ। रकम वापस करने की बात कही तो अनुराग ने धमकाया कि पत्नी सचिवालय में तैनात है। दिक्कत में पड़ जाओगे।
ज्यादा दबाव बनने पर जनवरी 2020 में एक-एक लाख रुपये के दो चेक बतौर जमानत रखने के लिए दिए। कहा कि एक महीने पूरी रकम लौटा देगा, लेकिन नहीं दिए।
लॉकडाउन खुलने पर अनुराग ने विभागीय अधिकारियों से बात करने को कहा। साथ ही कहा कि कुछ रुपये और खर्च करने होंगे।
नंदन ने बताया कि न्यू आलमबाग डिपो में एआरएम से जुलाई 2020 में मिला। एआरएम ने रसीद को सही बताया, लेकिन अनुराग द्वारा ठगी की बात कही। कहा कि दुकानों का आवंटन प्राइवेट संस्था के पास है।

बिना टिकट यात्री ले जाने के आरोप में निकाला गया है आरोपी
नंदन ने बताया कि इस बीच जानकारी मिली कि अनुराग टिकट चोरी व बिना टिकट यात्री ले जाने के मामले में निकाला जा चुका है। अब वह अवध डिपो में है। इस पर पीड़ित ने अवध डिपो के एआरएम से मिलना चाहा। मुलाकात न होने पर मोबाइल पर बात की, लेकिन उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर संदेह हुआ कि अवध व आलमबाग डिपो के अधिकारी व कर्मचारी मिलकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed