फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud case on ex bsp MLA

बसपा के पूर्व विधायक पर ठगी का मुकदमा

Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud case on ex bsp MLA
लखनऊ। अमेठी के गौरीगंज से इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़े और बसपा के पूर्व विधायक रहे चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी पर जमीन के नाम पर छह लाख रुपये ठगने का केस विभूतिखंड थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, देवरिया भटवलिया में बलिराम परिवार सहित रहते हैं। बलिराम ने आरोप लगाया है कि, चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी जब बसपा से विधायक थे। 2015 में गोमतीनगर विशेषखंड स्थित मकान पर विधायक से मुलाकात हुई। चंद्र प्रकाश मिश्र ने बताया था कि वह प्लाटिंग करते हैं। बलिराम भी मकान लेना चाहते थे। पीड़ित के मुताबिक, सात मई 2015 को दो लाख और 20 अक्तूबर 2015 को चार लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये चंद्र प्रकाश की लिंक एसोसिएट्स के खाते में जमा किए थे। बलिराम का आरोप है कि उसे प्लॉट नहीं दिया गया। उन्होंने पूर्व विधायक से रुपये लौटाने के लिए कहा तो 20 जून 2016 को तीन लाख और 25 जून 2016 को तीन लाख रुपये के चेक दिए जो बाउंस हो गए। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक, बलिराम की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed