{"_id":"687e31e29f33edef4e01e1f0","slug":"fraud-case-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1302364-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल कर्मी से जमीन के नाम पर 10.85 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल कर्मी से जमीन के नाम पर 10.85 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गुडंबा के पैकरामऊ निवासी चंदन अस्पताल के कर्मचारी माे. शाबान ने रियल एस्टेट फर्म एसआरओ इंफ्रा डेवलपर्स के संचालक गोंडा के तिवारीपुरवा निवासी सिराज पर उनसे जमीन के नाम पर 10.85 लाख ऐंठने का आरेाप लगाया है। सोमवार को चिनहट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
शाबान के मुताबिक कुछ माह पहले सिराज किसी मरीज को दिखाने चंदन अस्पताल में आया था। यहां सिराज की उनसे बातचीत शुरू हो गई। उसने खुद को रियल एस्टेट फर्म का संचालक बताते हुए कहा कि वह लोगों को कम कीमत पर अच्छे प्लॉट दिलाता है। उन्हें अच्छा प्लॉट दिखा देगा। यह सुन शाबान आरोपी की बातों में फंस गए और प्लॉट खरीदने के लिए हामी भर दी। अस्पताल कर्मी का आरोप है कि सिराज ने उन्हें प्लॉट दिखाया। पसंद आने पर शाबान ने ठग को 10.85 लाख का भुगतान कर दिया। मगर न तो पीड़ित को प्लॉट मिला और न रकम मिली। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।