फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud case

Lucknow News: अंसल कंपनी पर 21.70 लाख की ठगी का एक और केस

Mon, 21 Jul 2025 05:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
fraud case
- अधिकारियों व कर्मियों पर दो प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप, अब तक कुल 242 एफआईआर
विज्ञापन

- पीड़ित की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 21.70 लाख रुपये की ठगी की एक और एफआईआर धोखाधड़ी की धारा में दर्ज हुई है। अधिकारियों और कर्मचारियों पर रायबरेली के बछरावां निवासी विजय सिंह से दो प्लॉट के नाम ठगी करने का आरोप है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 242 हो गई है।


विजय के मुताबिक उन्होंने 2010 में अंसल कंपनी के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित साइट पर दो प्लॉट बुक कराए थे। इसका भुगतान उन्होंने कई टुकड़ों में 21.70 लाख रुपये कंपनी के दफ्तर में किया था। इसके बदले कंपनी ने उन्हें रसीदें भी जारी की थीं। आरोप है कि इसके बावजूद आज तक कंपनी ने उन्हें दोनों प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। जब भी कंपनी से संपर्क करते हर बार अधिकारी व कर्मचारी टाल मटोल करने लगते। परेशान होकर उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed