फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud at the name of PMRY

प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Fri, 27 Nov 2020 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
fraud at the name of PMRY
कैसरबाग में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर लालकुआं निवासी अजय कुमार से साबइर ठगों ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने पीड़ित से पंजीकरण शुल्क, वेशभूषा, चरित्र सत्यापन और करोना जांच के बहाने गूगल खाते में रुपया जमा कराया और फिर फोन बंद करके गायब हो गए। अजय की तरफ से एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित अजय ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था लेकिन लॉक डाउन के चलते काम छिन गया। अगस्त में उसने प्रधानमंत्री रोजगार योजना के विज्ञापन का लिंक देखकर अपने मोबाइल फोन पर ही फार्म भरा। फार्म भरते ही आरोही नाम की एक युवती ने उसके नंबर पर कॉल करके खुद को प्रधानमंत्री रोजगार योजना के कार्यालय की कर्मचारी बताया। ठग ने कहा कि योजना में उसका चयन हो गया है लेकिन पंजीकरण के लिए 2500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए ठग युवती ने उसे गूगल का एक खाता संख्या दी। अजय ने उक्त खाते में रुपया जमा करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ठग युवती ने एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी लगने की जानकारी देते हुए अजय के फोटो व अन्य शैक्षिक दस्तावेजों की प्रति मंगाई व सुरक्षा धनराशि के रूप में 15000 रुपये जमा कराने को कहा। अजय ने उक्त रकम भी जमा करा दी। इसके बाद ठग युवती ने वेशभूषा, लैपटॉप और मोबाइल फोन के नाम पर 28900 रुपये मांगे। उसने कहा कि उक्त रुपये सामान का कूरियर पहुंचते ही रिफंड हो जाएंगे। अजय का कहना है कि उसने दोस्तों व परिचितों से उधार लेकर रुपया जमा किया। आठ दिन बाद ठग युवती ने उसे फिर कॉल की और प्रशिक्षण के लिए 38800 रुपये जमा करने के लिए कहा। अजय ने किसी तरह यह रकम भी जमा कराई लेकिन उसकी वेशभूषा, लैपटॉप और मोबाइल फोन का कूरियर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर ठग युवती ने कुछ औपचारिकताएं बाकी होने की बात कही। उसने कहा कि अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से बैंक में खाता खुलवाने और कोरोना जांच कराने का काम बाकी है। अजय ने कहा कि उसके पास अपना बैंक खाता है तो ठग युवती ने अपनी एक अन्य अधिकारी से उसकी बात कराई। दूसरी अधिकारी ने उसे समझाते हुए रुपया जमा करने को कहा। उसका कहना था कि उपरोक्त औपचारिकताएं पूरी करते ही 10 अक्तूबर को उसे नियुक्ति दे दी जाएगी। अजय ने धीरे-धीरे ठगों के खाते में ढाई लाख रुपये जमा कराए पर नौकरी नहीं मिली। अब वह नौकरी के लिए ठगों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर रहा है तो कोई फोन नहीं उठा रहा। कुछ मोबाइल नंबर बंद भी आ रहे हैं। उसने कैसरबाग कोतवाली में ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed