यूपी में 59.06 फीसदी मतदान, झांसी रहा अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के तहत हुए मतदान का प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। 14 सीटों पर औसत करीब 59.06 फीसदी मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक धौरहरा में 66.60, मिश्रिख में 57.74, मोहनलालगंज में 61.17, लखनऊ में 54.35, रायबरेली में 52.60 और फतेहपुर में 58.58 फीसदी वोटिंग हुई है।।
वहीं, कानपुर में 54, जालौन में 55.28, झांसी में 70.40, बांदा में 54.47, उन्नाव में 56.37 व बाराबंकी में 63.90, सीतापुर में 66.40 और हमीरपुर में 55.60 फीसदी वोटिंग हुई है।
कुल मिलाकर चौथे चरण मे झांसी 70.40 मतदान प्रतिशत के साथ अव्वल रहा।
जानिए शाम पांच बजे तक कहां-कितनी वोटिंग
चौथे चरण के तहत शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। 14 सीटों पर औसत करीब 53.99 फीसदी मतदान हुआ है।
इलेक्शन कंट्रोल रूम से मिल रही जानकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक धौरहरा में 62.80, मिश्रिख में 53.96, मोहनलालगंज में 56, लखनऊ में 50.50, रायबरेली में 48.10 और फतेहपुर में 54.58 फीसदी वोटिंग की सूचना है।
वहीं, कानपुर में 50.20, जालौन में 52, झांसी में 63, बांदा में 47.52, उन्नाव में 50.94 व बाराबंकी में 58.19 सीतापुर में 59.40 और हमीरपुर में 49.10 फीसदी
वोटिंग हुई है।
लखनऊ ने तोड़ा 2009 का रिकॉर्ड
चौथे चरण के तहत दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। 14 सीटों पर औसत करीब 45.59 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
तस्वीरें देखें-'युवा' भविष्य के लिए बुजुर्गों ने किया वोट...और आपने?
इलेक्शन कंट्रोल रूम से मिल रही जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक धौरहरा में 52.80, मिश्रिख में 44.39, मोहनलालगंज में 46.80, लखनऊ में 42.70, रायबरेली में 38.60 फीसदी, हमीरपुर में 43.70 और सीतापुर में 51.60 फीसदी वोटिंग हुई है।
वहीं, कानपुर में 44.40, जालौन में 42, झांसी में 55.46, बांदा में 39.79, फतेहपुर में 45.42 और उन्नाव में 41.63 व बाराबंकी में 49.76 फीसदी वोटिंग हुई है।
जानिए, एक बजे तक कहां-कितना वोटिंग
चौथे चरण के तहत दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। 14 सीटों पर औसत करीब 36.80 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
इलेक्शन कंट्रोल रूम से मिल रही जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक धौरहरा में 44.20, मिश्रिख में 34.40, मोहनलालगंज में 36, लखनऊ में 34.10, रायबरेली में 30.40 फीसदी, हमीरपुर में 36.71 और सीतापुर में 39.80 फीसदी वोटिंग हुई है।
देखें- यूपी में चौथे चरण का मतदान, LIVE तस्वीरें
वहीं, कानपुर में 35.68, जालौन में 34.60, झांसी में 44.20, बांदा में 33.14, फतेहपुर में 40.13 और उन्नाव में 32.71 व बाराबंकी में 39.15 फीसदी वोटिंग हुई है।
सीतापुर में सपा विधायक ने जवान को पीटा
सीतापुर में सुबह 7 बजे से शांतिपूर्वक मतदान शुरू हुआ लेकिन दोपहर में एक बूथ पर बवाल हो गया।
जिल के बिसवां क्षेत्र के नौवाखेड़ा के सपा विधायक रामपाल यादव ने सीआरपीएफ जवान की पिटाई कर दी, हालांक घटना स्थल पर प्रेक्षक ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
देखें- मायावती ने ठाठ से किया वोट, पर टेंशन में राजनाथ!
सीतापुर में दोपहर 12 बजे तक 30 प्रतिशत वोटिंग की सूचना है। यहां पर भी कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब हुईं जिसे बाद में ठीक कर लिया गया।
वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, 11 बजे बढ़ा मतदान
चौथे चरण के तहत सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। 14 सीटों पर औसत करीब 25 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
इलेक्शन कंट्रोल रूम से मिल रही जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे तक धौरहरा में 29.42, मिश्रिख में 22.85, मोहनलालगंज में 21.2, लखनऊ में 22.5, रायबरेली में 22 फीसदी, हमीरपुर में 21.37 और सीतापुर में 32 फीसदी वोटिंग हुई है।
वहीं, कानपुर में 24.18, जालौन में 20, झांसी में 23, बांदा में 20, फतेहपुर में 22 और उन्नाव में 23.50 व बाराबंकी में 26.43 फीसदी वोटिंग हुई है।
सुबह नौ बजे तक करीब 12 फीसदी मतदान
चौथे चरण के तहत सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। 14 सीटों पर औसत 11.83 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
सुबह नौ बजे तक धौरहरा में 15.60, मिश्रिख में 10.82, मोहनलालगंज में 8.6, लखनऊ में 9.9, रायबरेली में 10.40 फीसदी, हमीरपुर में 11.6 और सीतापुर में 14.80 फीसदी वोटिंग हुई है।
वहीं, कानपुर में 9.6, जालौन में 10.80, झांसी में 15.20, बांदा में 13.54, फतेहपुर में 11.62 और उन्नाव में 9.58 व बाराबंकी में 14.10 फीसदी वोटिंग हुई है।
क्या कहा मायावती ने
लखनऊ मांटेसनरी बूथ पर 8.30 बजे के आस-पास वोट डालने पहुंचीं मायावती ने प्रदेश ही नहीं, देश के सभी दलितों और पिछड़ी जातियों से मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश परिवर्तन के मूड में है और यह परिवर्तन तभी आ सकता है, जब जनता सही सरकार चुनेगी।
उन्होंने मोदी पर हमला किया और कहा कि कहीं कोई हवा नहीं है, ये हवा सिर्फ मीडिया में है और वास्तविकता में उन्हें कोई ऐसी हवा नहीं दिखती है।
उन्होंने एक बार फिर रामदेव के दलितों पर किए गए बयान की निंदा की। मायावती के साथ बसपा के कद्दावर नेता सतीशचंद्र मिश्रा भी थे।
कांग्रेस बनाम भाजपा
लखनऊ से लोकसभा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि लखनऊ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी पार्टी यहां बहुत पीछे जाएगी।
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या लखनऊ में भी मोदी लहर है, इस पर उन्होंने कहा,यहां कोई लहर नहीं है। लखनऊ एक वर्किंग क्लास और ओपन माइंडेड सिटी है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ की जनता पर उन्हें पूरा विश्वास है और यहां कार्य के आधार पर मतदान होगा। रीता ने कहा कि हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है, कभी नया पुराने को हरा देता है, तो कभी पुराना नए को।
रीता ने कहा, लेकिन लखनऊ में मैं भी पुरानी हूं और राजनाथ सिंह भी मंझे हुए नेता हैं इसलिए मुकाबला दिलचस्प है।
शुरू हो गई वोटिंग
प्रदेश में चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। लोगों में काफी उत्साह है। वहीं कुछ जगहों पर ईवीएम खराब हो जाने से मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक बारांबकी के बूथ नंबर 224 का ईवीएम खराब हो जाने से 7.45 तक वहां वोटिंग शुरू नहीं की जा सकी।
वहीं लखनऊ के बूथ नंबर 259 पर भी ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। यहां प्रमुख सचिव सीएम को करीब आधे घंटे इंतजार करना पड़ा।
वहीं सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 24, 52, 127, 318, 321 की मशीनें खराब हो गईं, जिससे लोगों की भीड़ लग गई।
इन सीटों पर मतदान
चौथे चरण के तहत धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर व बाराबंकी में मतदान हो रहा है।
अवध और बुंदेलखंड की इन 14 सीटों पर कुल 233 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार लखनऊ से हैं।
उन्नाव, मोहनलालगंज, रायबरेली व कानपुर में 16 से अधिक प्रत्याशी हैं। इस चरण में कई दिग्गज मैदान में हैं।
राजनाथ, सोनिया और जोशी
प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार रायबरेली, लखनऊ, कानपुर समेत 14 संसदीय सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे।
दो राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस की सोनिया गांधी तथा भाजपा के राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्य व उमा भारती मतदाताओं पर कसौटी पर होंगे।
सोनिया की वजह से रायबरेली और राजनाथ की उम्मीदवारी के चलते लखनऊ सीट पर पूरे देश की निगाहें लगी हैं।
रायबरेली में जहां सोनिया के सामने फिलहाल कोई खास चुनौती नहीं है वहीं लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत की जंग ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।
राजनाथ को कड़ी चुनौती
राजधानी में राजनाथ को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। अटल की सीट पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए राजनाथ को खासा पसीना भी बहाना पड़ा है।
प्रदेश के चौथे चरण में मध्य यूपी और बुंदेलखंड की जिन 14 लोकसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होना है उनमें रायबरेली, लखनऊ, कानपुर और झांसी ज्यादा ही अहम मानी जा रही हैं।
वजह इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। 14 में से छह सीटों पर इस समय कांग्रेस का कब्जा है।
इस लिहाज से कांग्रेस के सामने जहां पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने की तगड़ी चुनौती है वहीं भाजपा में मोदी लहर का फायदा उठाते हुए कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा के कब्जे वाली सीटों को छीनने की बेताबी दिखाई दे रही है।
मुरली की प्रतिष्ठा दांव पर
रायबरेली और लखनऊ के अलावा कानपुर सीट पर भी लोगों की निगाहें हैं जहां से भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी मैदान में है।
यहां जोशी का सीधा मुकाबला मौजूदा सांसद व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल से है।
बाराबंकी से अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया फिर से संसद में पहुंचने के लिए जोर लगाए हुए हैं तो लखनऊ में डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने पूरी ताकत लगा रखी है।
झांसी में भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को कड़ी चुनौती दे रही हैं।
कांग्रेस भाजपा में टक्कर
भाजपा की रेखा वर्मा, सपा के आनंद भदौरिया और बसपा के दाउद अहमद उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे है।
यहां कांग्रेस, सपा और बसपा की नजरें अपने परंपरागत वोटों के साथ ही मुसलमानों के रुझान पर भी टिकी हैं।
इसके अलावा सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर सीटों पर भी मतदाता संसद के लिए बुधवार को अपने नुमाइंदे नाम ईवीएम में कैद कर देंगे।