फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fourth phase in UP: Highest voting in Kheri, Dhaurahara, Sitapur and Kannauj, Kanpur lagged behind

यूपी: वोटिंग के चौथे चरण में खीरी, धौरहरा, सीतापुर और कन्नौज में सबसे ज्यादा वोटिंग, कानपुर रहा फिसड्डी

Mon, 13 May 2024 11:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 May 2024 11:21 PM IST
सार

Fourth election phase in UP: यूपी के चौथे चरण में अखिलेश, अजय मिश्रा टेनी और साक्षी महाराज समेत 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। 
 

विज्ञापन
Fourth phase in UP: Highest voting in Kheri, Dhaurahara, Sitapur and Kannauj, Kanpur lagged behind
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में चौथे चरण के मतदान में खीरी, धौरहरा और सीतापुर के मतदाता अव्वल साबित हुए, जबकि कानपुर फिर फिसड्डी साबित हुआ। खीरी में सबसे ज्यादा 64.73, धौरहरा में 64.45, सीतापुर में 62.22 और कन्नौज में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में कुल मतदान 58.09 प्रतिशत रहा, हालांकि यह आंकड़ा अभी फाइनल नहीं है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और साक्षी महाराज समेत 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।
विज्ञापन


चौथे चरण की शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इस चरण की करीब-करीब सभी सीटों पर सपा-कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी मुख्य लड़ाई में दिखे। वहीं, बसपा एक-दो सीटों को छोड़कर कहीं भी प्रभाव छोड़ने में सफल मालूम नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि इन सीटों पर वर्ष 2019 के लगभग बराबर ही इस बार भी औसत मतदान हुआ। पिछली बार इन सीटों पर औसत मतदान 58.75 फीसदी था। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ियों से संबंधित कुल 150 शिकायतें आईं। सबसे ज्यादा 70 शिकायतें कन्नौज से और सबसे कम एक शिकायत खीरी से आई। सभी में तत्काल उचित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस चरण के मतदान प्रतिशत के फाइनल आंकड़े मंगलवार तक मिल पाएंगे, लेकिन सोमवार की देर शाम जो डाटा जारी किया जा रहा है, उसमें मामूली बदलाव ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ददरौल उप चुनाव में 53.31 प्रतिशत मतदान
शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट हुए उपचुनाव में 53.31 प्रतिशत मतदान रहा।

किस चरण में कितना मतदान 
पहले चरण में मत प्रतिशत : 61.11%
दूसरे चरण में मत प्रतिशत : 55.19%
तीसरे चरण में मत प्रतिशत : 57.55%
चौथे चरण में मत प्रतिशत : 58.09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed