{"_id":"66b9a05446fe638f8f0e9ee5","slug":"fourth-monday-of-savan-in-ayodhya-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामनगरी में सावन की फुहारों के बीच हुई आस्था की बारिश, सावन के चौथे सोमवार पर शिवमय रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामनगरी में सावन की फुहारों के बीच हुई आस्था की बारिश, सावन के चौथे सोमवार पर शिवमय रहा माहौल
Mon, 12 Aug 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:20 PM IST
सार
रामनगरी अयोध्या में सावन की फुहारों के बीच आस्था की भी बारिश हुई। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतार रही जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
भगवान शिव का जलाभिषेक करते शिवभक्त।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक ओर बारिश ने रामनगरी को सराबोर कर दिया तो दूसरी तरफ सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही रामनगरी हर हर बम बम के जयकारों से गूंजने लगी। रामनगरी में उमड़े शिवभक्तों ने भोलेबाबा का अभिषेक किया तो वहीं भगवान इंद्र ने शिवभक्तों का अभिषेक किया।
विज्ञापन
रामनगरी में सावन की फुहारों के बीच आस्था की भी बारिश हुई। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतार रही जयकारे गूंजते रहे। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार सुबह चार बजे से ही लग गई थी। बारिश में भीगते हुए हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए शिवभक्त लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन
भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन