फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fourth class student raped in boarding school in Lucknow.

शर्मनाक: बोर्डिंग स्कूल में चौथी की छात्रा से रेप, तोड़फोड़ और थाना घेरा

Fri, 18 Aug 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
fourth class student raped in boarding school in Lucknow.
demo pic

लखनऊ के बाजार खाला के पुराना हैदरगंज स्थित बल्लभ मेमोरियल हॉस्टल एंड डे बोर्डिंग मिलेट्री स्कूल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी के बाद परिवारजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल पर हंगामा किया। इस दौरान उनके साथ पहुंचे कुछ लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोग बाजारखाला थाने केस दर्ज कराने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।

विज्ञापन


इस पर परिवारीजनों ने पुलिस पर पक्षपात व मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एएसपी पश्चिम विकास त्रिपाठी के निर्देश पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। वहीं, आठ दिन पुराने छात्र से कुकर्म मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एएसपी के मुताबिक, डे बोर्डिंग मिलेट्री स्कूल में आठवीं तक के 35 छात्र-छात्राएं रहते हैं। रकाबगंज गौसनगर निवासी महिला की 12 वर्षीय बेटी भी यहां चौथी की छात्रा है। परिवारीजनों के मुताबिक, तीन महीने पहले ईद से तीन दिन पहले वह छात्रा को स्कूल लेकर पहुंचे। इसके बाद से छात्रा हॉस्टल में रह रही थी। तीन अगस्त को छात्रा की बड़ी बहन हॉस्टल पहुंची तो पता चला कि वह काफी बीमार है। पूछने पर छात्रा रोते हुए बोली कि मुझे घर ले चलो या मार डालो....। मैं अब यहां नहीं रहना चाहती हूं। यहां मेरे साथ गलत काम होता है। यह सुनते ही बहन के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य से पूछताछ की तो उन्होंने टाल दिया। इस पर छात्रा को घर ले आए। यहां छात्रा ने बताया कि उसकी तबीयत तीन महीने से खराब है। मां ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि छात्रा से जब भी परिवारीजन मिलने जाते थे तो मना कर दिया जाता था। विरोध पर स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती थी। छात्रा के पैरों में काफी सूजन थी। मां ने बताया कि छात्रा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में छात्रा को टीबी की पुष्टि हुई। परिवारीजनों के पूछने पर छात्रा ने बताया कि हॉस्टल में बासी खाना मिलता था।

प्रधानाचार्य छात्रों को लेकर कमरे में छिप गईं

fourth class student raped in boarding school in Lucknow.

वहीं, इंस्पेक्टर बाजारखाला सुजीत दुबे ने बताया कि दोपहर को छात्रा के परिवारीजन थाने पहुंचे। उनके साथ सामाजिक संगठन के लोग भी थे। पूछताछ के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य को भी बुलाया गया था। लेकिन इस बीच कुछ लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य आफरीन छात्रों को लेकर कमरे में छिप गईं और पुलिस को सूचना दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि हंगामा करने वालों ने बच्चों के खाने पीने का सामान फर्श पर फेंक दिया। कमरे में रखा सामान तोड़ दिया और कार्यालय का रजिस्टर ले गए।

तीन थानों की फोर्स पहुंची
दोपहर करीब ढाई घंटे तक स्कूल व थाने पर हंगामा होता रहा। मामला बिगड़ता देख तीन थानाक्षेत्रों की पुलिस बुला ली गई। सूचना पर एएसपी पश्चिम, सीओ बाजारखाला अनिल कुमार, इंस्पेक्टर तालकटोरा विजय सेन सिंह, एसओ सहादतगंज नीरज ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामे के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने की धाराआें में केस दर्ज किया।

छात्रा का आरोप, बड़े बच्चों के साथ सोने के लिए किया जाता था मजबूर
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उसे हॉस्टल में बड़े बच्चों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध पर उसकी पिटाई की जाती थी। कमरे में सोते समय बड़े बच्चे मुंह में कपड़ा बांधकर गंदी हरकत करते थे। यह सब प्रधानाचार्य की जानकारी में होता था। शिकायत करने पर प्रधानाचार्य उसे ही फटकार लगा देती थीं। छात्रा ने आरोप लगाया कि बड़े बच्चे छात्राओं से अक्सर छेड़छाड़ करते थे।

पिछले साल सितंबर के बाद से नहीं दी फीस

fourth class student raped in boarding school in Lucknow.
आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव - फोटो : amar ujala

प्रधानाचार्य आफरीन ने बताया कि छात्रा का प्रवेश चार साल पहले हुआ था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। छात्रा की बहने व मां दुकानों पर नौकरी करती हैं। चार साल पहले उसकी मां स्कूल लेकर आई थी। उम्र अधिक होने के कारण सीधे कक्षा एक में प्रवेश लिया गया। अंतिम बार छात्रा की मां ने सितंबर 2016 में 652 रुपये फीस जमा की थी। इसके बाद से फीस नहीं जमा की। कुछ दिन पहले फीस मांगी तो छात्रा को घर ले गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि इधर कुछ महीनों से छात्रा कभी एक सप्ताह तो कभी दस दिन स्कूल में रहती। इसके बाद घर चली जाती थी।

स्कूल में नहीं मिला अटेंडेंस रजिस्टर
बाजारखाला पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा व छात्र से जुड़े सभी दस्तावेज स्कूल से मांगे। स्कूल प्रबंधन ने दोनों के एडमिशन फार्म तो उपलब्ध करा दिए, लेकिन अटेंडेंस रजिस्टर नहीं दिया। प्रबंधन ने इंस्पेक्टर को बताया कि स्कूल में अटेंडेंस रजिस्टर नहीं है।

आठ दिन पहले भी छात्र की मौत के बाद हुआ था हंगामा
इंस्पेक्टर के मुताबिक, कैंपवेल रोड निवासी 11 वर्षीय चौथी के छात्र की दस दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई थी। छात्र के परिवारीजनों ने स्कूल के एक छात्र पर कुकर्म का आरोप लगाया था। परिवारीजनों का कहना था कि इस हादसे के बाद बेटे की तबीयत खराब हो गई। जबकि मामले को स्कूल प्रबंधन ने छिपाए रखा। जब छात्र की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो सूचना दी। बेटे को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सात अगस्त को उसकी मौत हो गई। एएसपी पश्चिम विकास त्रिपाठी ने बताया कि आठ दिन पहले छात्र के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्र हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed